यहां पर मिलती हैं सोने चांदी से तैयार हुई आइसक्रीम

0
539

अपने आजतक कई तरह के फ्लेवर्स की आइसक्रीम का स्वाद चखा होगा, लेकिन क्या आप सोने चांदी से बनी हुई आइसक्रीम का स्वाद चखना चाहते हो? अगर हां, तो एक बार जापान के क्योटो में मिलने वाली इस सोने की आइसक्रीम का सेवन जरूर करके आएं।

gold ice cream1Image Source:

इस आइसक्रीम को बनाने का तरीका बिल्कुल अलग और सरल है। इसे बनाने के लिए पहले तो एक कोन लिया जाता है और उसमें वनीला आइसक्रीम डालकर, उसके ऊपर से एडिबल सोने की लेयर लगा दी जाती है। आपको बता दें कि इस आइसक्रीम की कीमत $ 9.50 है, यानी कि भारतीय रुपए के अनुसार इस आइसक्रीम की कीमत 639 रुपए है। यह आइसक्रीम कनाजावा में आने जाने वाले हर टूरिस्ट्स को खूब भाती है।

gold ice cream2Image Source:

आप भले ही ऐसा सोच रहे हो कि आइसक्रीम में सोना डालकर उसका स्वाद कैसा होगा? तो ऐसे में हम आपको बता दें कि जब आप आइसक्रीम को खाएंगे तो यह सोना आइसक्रीम के साथ ही मुंह में घूल जाता है। वहां के निवासियों का ऐसा मानना है कि गोल्ड का सेवन करने से हम हमेशा जवान दिखते हैं। अब हम यह तो नहीं जानते कि यह आइसक्रीम आपको सचमुच जवां बनाए रखती हैं या नहीं, लेकिन हम इतना जरूर कह सकते हैं कि यह आपकी जेब को हल्का जरूर कर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here