सेल्फी के बहाने से पति ने ली पत्नी की जान

0
526

किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि सेल्फी फीवर किसी को इतना भारी पड़ सकता है। आपको ये जानकर शायद विश्वास न कर पाएं कि एक पति ने सेल्फी लेने का बहाना कर पत्नी को नहर में धकेल दिया। इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पति ने मात्र दहेज के लिए अपनी पत्नि की जान ली थी। ये बेहद शर्मनाक है अभी तक दहेज को लेकर महिलाओं को अपनी जान गवानी पड़ रही है। आपको बता दें कि दोनों की शादी को दो साल हो गए थे और उनका 8 महीने का बच्चा है।

husband killed her wife with an excuse of taking selfie 1Image Source:

दरअसल दोनों के बीच बढ़ते मतभेद की वजह से आयशा अपना ससुराल छोड़ अपने मयके रहने चली गई थी। घटना के दिन पति अफताब ने आयशा के घर जाकर उसे घर वापस आने के लिए मना लिया था। घर वापस लौटते वक्त पति ने आयशा से सेल्फी के लिए कहा जिसके दौरान उसने आयशा को नहर में धक्का दे दिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए अफताब ने मन-धड़ंग कहानी बनाई कि दो लुटेरे ने उन पर हमला किया और हमला का विरोध करने पर पत्नी नहर में गिर पड़ी लेकिन पुलिस को अफताब की बनाई कहनी पर शक हुआ और उन्हें लगा कि कुछ गड़बड़ है।
इसके बाद अफताब को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने कबूला कि उसने सेल्फी के बहाने अपनी पत्नी को नहर में धक्का दे दिया था। जिसके बाद अफताब और उसके बड़े भाई शहजाद पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर दिया गया है। हालांकि अभी तक बड़ा भाई शहजाद फरार है। आयशा के परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी आयशा को शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए सताया जाता था। आयशा की डेड बॉडी को मेरठ सरधना क्षेत्र के गंगा नहर से बरामद कर लिया गया है।

husband killed her wife with an excuse of taking selfie 2Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here