हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अब पढ़ाये जायेंगे हिन्दु ग्रंथ महाभारत और रामायण

0
534
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी

 

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी है। दुनियाभर से छात्र यहां पढ़ने के लिए आते हैं। अब हार्वर्ड ने अपने यहां खास पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। इस पाठ्यक्रम में भारतीय ग्रंथ रामायण तथा महाभारत को भी स्टडी के लिए रखा गया है। मतलब अब दुनियाभर के छात्र महाभारत तथा रामायण का अध्ययन कर सकेंगे। आपको बता दें कि हावर्ड ने ‘इंडियन रिलीजियन्स थ्रू देयर नरेटिव लिटरेचर’ नामक एक नए पाठ्यक्रम को निर्मित किया है जिसमें रामायण तथा महाभारत को स्टडी के लिए विशेष रूप से रखा गया है। इस वर्ष से ही हावर्ड में यह पाठ्यक्रम आरंभ हो जायेगा तथा प्रोफेसर एने ई मोनियस इसको पढ़ाएंगी जो कि हावर्ड में साउथ एशियन रिलीजंस की प्रोफेसर हैं।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटीImage Source:

क्या है इस पाठ्यक्रम की विशेषता

जैसा की आप जानते ही हैं कि हावर्ड में दुनियाभर से छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। ऐसे में यह कोर्स सभी छात्रों को भारतीय धर्म तथा संस्कृति की जानकारी से रूबरू करायेगा। इस कोर्स में भारतीय दर्शन, संस्कृति, प्राचीन भारत तथा धार्मिक उपदेशों के बारे में पढ़ाया जायेगा। इसके अलावा इस कोर्स में मॉडर्न फिक्शनल रीटेलिंग, डांस परफॉर्मेन्स तथा शेडो पपेट प्ले आदि भी कराये जायेंगे।

कोर्स पूरा होने तक छात्र महाभारत तथा रामायण जैसे महाकाव्यों को अच्छे से समझ जायेगे तथा उनको भारतीय संस्कृति की जानकारी भी मिल जाएगी। इस कोर्स में हिंदू संस्कृति को समझाने की ओर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इस प्रकार से देखा जाए तो अमेरिका की हावर्ड यूनिवर्सिटी ने एक ऐसा कार्य किया है जो भारतीय संस्कृति को विश्व के कोने कोने में फैला देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here