जंगली सुअर भगाने का साधन बने हनी सिंह

0
343

हनी सिंह के गानों को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ज्यादातर लोगों की जुबान पर हनी के गाए गीत सुनने को मिल सकते हैं। कोई भी पार्टी हो, शादी हो या कोई और फंक्शन अक्सर लोग उन्हीं के गानों पर झूमते नजर आते हैं। पर अगर जानवरों की बात की जाए तो स्थिति बिल्कुल उल्टी है। देश में एक जगह ऐसी है जहां जंगली सुअर हनी सिंह का गाना सुनना कत्तई बरदाश्त नहीं करते। जब भी हनी सिंह का गाना यहां के सुअर सुनते हैं वे भाग खड़े होते हैं, जिसका फायदा किसान भरपूर उठा रहे हैं।

यह बात उत्तराखंड के नैनीताल की है। यहां पर जंगली सूअर फसल को काफी नुकसान पहुंचा देते हैं। जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है, लेकिन अब किसानों ने इससे बचने के उपाय ढूंढ़ लिए हैं। किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं हनी सिंह सहित दूसरे पंजाबी सिंगर। दरअसल, किसान इन जानवरों को भगाने के लिए खेतों में लाउडस्पीकर लगाकर तेज आवाज में गाना बजाते हैं।

Yo Yo Honey Singh1Image Source: http://www.uthtime.in/

किसानों को इस बात का भरोसा नहीं था कि पंजाब के जिस मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के गानों पर सभी झूमते हैं वह जानवरों को भगाने का साधन बन जाएगा, लेकिन यह प्रयोग सच साबित हुआ। इन दिनों हनी सिंह के गाने सुनकर जानवर भाग रहे हैं। लंबे समय से जंगली जानवरों के आतंक से जूझ रहे उत्तराखंड के किसान अपने खेतों में लाउडस्पीकर्स पर हनी सिंह के गाने बजा रहे हैं। गानों को सुनने के बाद जानवरों का आना बिल्कुल बंद हो गया। ऐसा माना जा रहा है कि गानों को सुनने के बाद जानवरों को ये भ्रम हो जाता होगा कि खेतों में लोग मौजूद हैं। इस वजह से ये जानवर खेतों के करीब नहीं आ पाते हैं।

बता दें कि नैनीताल में जंगली सूअर के आतंक से बचने के लिए राज्य सरकार ने उन्हें मारने के आदेश भी दे दिए थे, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। ऐसे में किसानों ने इन जानवरों से फसल को बचाने के लिए ये तरीका अपनाया।

खैर गाने से जुड़ा ये अजीबोगरीब मामला पहली बार सामने नहीं आया है। इसके पहले भी गानों से जुड़ी विचित्र बातें सामने आ चुकी हैं। ऐसी चर्चा थी कि किसी गाने को सुनने के बाद भूत आ जाता है, तो किसी गाने को सुनने के बाद लोग सुसाइड कर लेते हैं। अब गानों से जानवर भी भाग रहे हैं। जिससे किसान तो खुश हैं ही, सरकार भी काफी खुश नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here