हॉकी टीम के कप्तान पर लगा रेप का आरोप

0
289

रेप और बलात्कार के मामले आना, इस तरह की घटनाओं में आरोप- प्रत्यारोप लगाना आज के वक्त में आम सी बात हो गई है, लेकिन यह मामले बड़े तब बन जाते हैं जब ये किसी हस्ती या सेलिब्रिटी से जुड़ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अब सामने आया है। जिसमे एक महिला ने इंडियन हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर रेप का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं इस महिला का कहना है की सरदार सिंह ने उसे अबॉर्शन के लिए ब्लैकमेल भी किया और छोड़ दिया।

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह महिला अपने आपको कप्तान सरदार सिंह की मंगेतर बताती है। साथ ही यह भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक है। उसने लुधियाना के कुंबकलां थाने में यह मामला दर्ज कराया है। साथ ही सरदार सिंह पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। वहीं, अभी तक सरदार सिंह की तरफ से इस मामले को लेकर कोई भी सफाई नहीं आई है। ऐसे में सोचना लाजमी है कि आखिर सच्चाई क्या है, क्योंकि यह मामला किसी छोटी-मोटी हस्ती का नहीं बल्कि इंडियन हॉकी टीम के कप्तान का है।

वैसे अगर हम इस मामले को दूसरे नजरिए से देखें तो पाएंगे कि सोशल मीडिया पर सरदार सिंह और इस पीड़ित महिला की कई तस्वीरें साथ में हैं। साथ ही इस पीड़ित महिला के ट्विटर पर पिछले साल सरदार सिंह के साथ शादी की डेट फिक्स होने का भी दावा किया है। ऐसे में इस पीड़ित महिला का आरोप कहीं ना कहीं सरदार सिंह को शक के दायरों में लाता है।

2Image Source: http://media2.intoday.in/

एक अखबार से बातचीत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह सरदार सिंह से लंदन ओलंपिक के दौरान मिली थी। जिसके कुछ दिन बाद ही वह इंगेज हो गए थे। वहीं, उनका रिश्ता कुछ दिनों से दवाब में चल रहा था क्योंकि वह प्रेग्नेंट थी। जिसके बाद सरदार सिंह उस पर अबॉर्शन कराने के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे। हालांकि उसके बाद महिला ने अबॉर्शन भी करा लिया था, लेकिन अबॉर्शन के बाद सरदार सिंह ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया और छोड़ दिया।

बता दें कि पीड़ित महिला ने दावा किया है कि वह ब्रिटिश दूतावास के संपर्क से जुड़ी है और उन्होंने ही उसे पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here