सांप्रदायिक सद्भाव के लिए मुस्लिम बच्चों को कुरान पढ़ाती है यह हिन्दू लड़की

0
1078

अक्सर आपने सुना होगा कि अपना देश विभिन्न संस्कृतियों का देश है और सभी प्रकार के धर्मों के लोग यहां पर परस्पर भाईचारे से रहते हैं, देखा जाए तो बात सही है पर यह भी कहीं न कहीं मानना पड़ेगा कि इतना सब होने के बाद में कभी मेरठ तो कभी मुज्जफरनगर जल ही जाता है, हालांकि इसे कुछ लोगों के निजी स्वार्थ से ही जोड़कर देखना चाहिए पर अपने समाज में ऐसे लोग भी हैं जो की सभी धर्मो में परस्पर भाईचारा और प्रेम बढ़ाने को लेकर आज भी अपने कार्य में लगे हुए हैं। इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलवा रहें हैं जो की हिन्दू होते हुए भी मुस्लिम बच्चों को कुरान पढ़ाती है। आइये जानते हैं इस बारे में।

puja kushwaha1Image Source:

इस लड़की का नाम पूजा कुशवाहा है। यह एक 18 साल की लड़की है, यह लड़की आगरा में रहती है। यह हिन्दू लड़की वर्तमान में लगभग 35 गरीब मुस्लिम बच्चों को कुरान पढ़ाती है। कुरआन पढ़ाने का यह कार्य एक मंदिर में शाम को बिना किसी परेशानी के पूरा होता है। कुरान पढ़ाने में पूजा को कोई परेशानी नहीं आती है क्योंकि वह अरबी के कठिन शब्दों को भी आसानी से समझ लेती है।

puja kushwaha2Image Source:

पूजा के पास में पढ़ने वाली 5 वर्ष की अलीशा की मां रेशमा का कहना है कि “यह वाकई एक बड़ी उपलब्धि है, इतनी छोटी उम्र में पूजा ने जितनी आसानी से कुरान को कंठस्थ किया हुआ है, वो किसी आश्चर्य से कम नहीं। पूजा को बच्चों को कुरान पढ़ाते देख सभी माता-पिता को बहुत खुशी होती है।”

आज के वर्तमान समय में जहां चुनिंदा लोग सभी धर्मो में दरार डालने का काम करते हैं वहीं पूजा हम सभी लोगों के लिए एक मिसाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here