यहां आलू प्याज के दाम पर मिलता हैं काजू, जानें देश के इस शहर के बारे में

0
481
काजू

अपने देश में ऐसे कई स्थान हैं। जहां बाजार की महंगी चीजें बहुत सस्ते में बिकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही स्थान के बारे में बता रहें हैं। इस स्थान पर आप को काजू सब्जियों के दाम में आसानी से मिल जाता है। जब से लोगों को इस बात का पता लगा है तब से लोगों का आना जाना इस स्थान पर शुरू हो गया है। आप भी इस स्थान के बारे में जानकर हैरान रह जायेंगे। काजू वैसे तो बहुत महंगा होता है लेकिन इस स्थान पर यह बहुत ही सस्ते दामों पर बिकता है। इसके पीछे एक कारण है और जब तक आप उस कारण को नहीं जान पाएंगे तब तक आप यहां सस्ते दाम पर काजू मिलने के कारण को भी नहीं जान सकते हैं। काजू स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है लेकिन पैकेट में बंद होते ही यह इतना महंगा हो जाता है की आम आदमी इसको खरीद नहीं पाता। आज हम आपको जिस स्थान के बारे में यहां बता रहें हैं। वहां पर 800 से 1000 रुपये किलों में बिकने वाले काजू को आप महज 30 से 50 रुपये में खरीद सकते हैं। आपको शायद इस बात पर यकीन नहीं आ रहा होगा तो आप हमारे बताएं इस शहर में जाएं और खुद ही इस बात का पता लगा लें।

झारखंड में बिकता है सस्ता काजू –

झारखंड में बिकता है सस्ता काजूImage source:

आपको बता दें की भारत के झारखंड राज्य के जामताड़ा जिले में काजू के दाम बाजार की सब्जियों जितने ही हैं। लेकिन ऐसा क्यों है आखिर यहां काजू इतना सस्ता क्यों है। इसके पीछे एक कारण है। आपको बता दें की जामताड़ा जिले में प्रतिवर्ष हजारों टन काजू का उत्पादन किया जाता है। यहां के जिला मुख्यालय से महज 4 किमी दूरी पर स्थित 49 एकड़ के भू भाग में काजू उगाया जाता है। इस स्थान पर ड्राई फ्रूट के बड़े बड़े बाग़ भी हैं। इस बागों में कार्य करने वाले लोग ही काजुओं को बहुत सस्ते दामों में बेच देते हैं। इस प्रकार से आपको महंगे काजू बहुत सस्ते दामों पर मिल जाते हैं। आज के समय में अन्य प्रांतों के लोग भी काजू की खेती करना चाहते हैं। इसका कारण काजू का महंगा होना ही है। खैर आप कभी झारखंड के इस जिले में जाएं तो ढेर सारे काजू लाना न भूलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here