इस एक वजह से पत्थर बन गया एक राजा का बेटा

0
552

इस धरती में कई बड़े रहस्य छुपे हुए है जिसे सुनकर काफी आश्चर्य होता है। इन्हीं रहस्यों में से एक है हथिया पत्थर की कहानी, इस कहानी को आज भी लोग सच मानकर पूज रहें हैं। यह रहस्य है झारखंड में स्थित दमोदर नदी का जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां पहले दामोदर नदी बहा करती थी। प्राचीन काल में किसी राजा के पुत्र को विवाह के लिए इसी नदी को पार करके जाना था, पर बहुत ही ऊफान के साथ बह रही नदी को पार करना आसान नहीं था। इस पर राजा ने दामोदर नदी से पार करके लिए रास्ता मांगा और इसके लिए काफी प्रार्थना और विनती की।

bokaro1Image Source:

उन्होंने इस बात को भी सामने रखा कि यदि सभी लोग सुरक्षित होकर नदी को पार कर लेते है तो वो बलि चढ़ाकर पूजा अर्चना करेंगे। इस पर दामोदर नदी के पानी का बहाव कम करके जाने का रास्ता बना दिया। जिससे सभी बाराती लोग नदी को पार कर गए। लेकिन जब विवाह हो जाने के बाद वापसी हुई तो राजा उन सभी बातों को भूल गए और नदी की आलोचना करने लगे। जिससे रूष्ट होकर नदी ने उसी समय बारातियों से लेकर राजा, दूल्हा-दुल्हन, हाथी, घोड़े, ढोल-नगाड़े सभी को पत्थर में तब्दील कर दिया।

आज भी यदि आप गौर से इस पत्थर को देखेंगे तो सभी आकृतियां में उनकी छवि स्पष्ट रूप से नजर आने लगेगी। आज के समय में इस स्थान को हथिया पत्थर धाम के नाम से जाना जाता है। इसकी प्रसिद्धि अब इतनी फैल चुकी है जिसके चलते लोग इस स्थान को पर्यटक स्थल बनाने की भी मांग कर रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here