शक्तिमान सीरियल के ये किरदार आजकल कहां है और क्या कुछ कर रहें हैं, पढ़िए हमारी इस पोस्ट में

0
1220
शक्तिमान

 

शक्तिमान सीरियल आप सभी ने देखा ही होगा। यह सीरियल अपने समय का सबसे ज्यादा फेमस सीरियल रहा है। आपको बता दें कि शक्तिमान नामक यह सीरियल 1997 से प्रारंभ होकर 2005 तक चला था। 90 के दशक में यह सीरियल दोपहर 12 से 1 बजे आता था। उस समय घर में बच्चों की भीड़ लग जाया करती थी। आज भी इस सीरियल को देखने में उतना ही मजा आएगा जितना यह समय बच्चों को आता था। कुछ समय बाद यह सीरियल विवादों में भी आ गया था, जब कुछ बच्चों ने शक्तिमान की ही तरह अपनी छत से उड़ने की कोशिश की थी और वे घायल हो गए थे। यह सीरियल हर उम्र के लोगों में फेमस था, पर क्या आप जानना चाहते हैं कि इस सीरियल के वे किरदार आज क्या कुछ कर रहें हैं, जिन्होंने अपने पहनावे तथा कलाकारी से आप सभी के दिलों में अपना खास स्थान बना लिया था, तो आइए अब आपको बताते हैं इस बारे में।

1 – टॉम अल्टर (गुरू जी) –

शक्तिमानImage Source:

टॉम अल्टर ने शक्तिमान सीरियल में महागुरू की भूमिका निभाई थी जो शक्तिमान को हमेशा सही राह दिखाते थे। टॉम अब 66 वर्ष के हो चुके हैं।

2 – वैश्नवी महंत (गीता विश्वास) –

शक्तिमानImage Source: 

वैश्नवी महंत ने गीता विश्वास का किरदार निभाया था। वो वर्तमान में 42 वर्ष की हो चुकी हैं और ‘टशन-ए-इश्क’ नामक सीरियल में कार्य कर रही हैं।

3 – सुरेंद्र पाल (किलविश)

शक्तिमानImage Source: 

सुरेंद्र पाल ने इसी सीरियल में तमराज किलविश की भूमिका निभाई थी। वर्तमान में वे 64 साल के हो चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों में कार्य किया है।

4 – मुकेश खन्ना (शक्तिमान) –

शक्तिमानImage Source:

मुकेश खन्ना ने इस सीरियल में शक्तिमान तथा गंगाधर का रोल निभाया था। वे 59 साल के हो चुके हैं और बहुत सी फिल्मों और सीरियल में कार्य करने वाले मुकेश खन्ना अब “वारिस” नामक सीरियल में काम कर रहें हैं।

5 – ललित परिमू (डॉ जैकाल) –

शक्तिमानImage Source:

ललित परिमू ने शक्तिमान सीरियल में डॉ जैकाल की भूमिका निभाई थी। ललित कई फिल्मों में कार्य कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here