शादी के 9 महीने बाद ही भज्जी बन जाएंगे डैडी

0
303

क्रिकेट जगत के धुंआधार खिलाड़ी हरभजन सिंह जल्द ही पापा और ऐक्ट्रेस गीता बसरा मम्मी बनने वाली है। दोनों ने पिछले साल 29 अक्टूबर के दिन शादी रचाई थी। इस खुशी के मौके पर गीता का पूरा परिवार यूके में है। जहां वो 4 जून को बेबी शॉवर सेरेमनी सेलीब्रेट करने वाले है। सूत्रों की माने तो बेबी शॉवर का आयोजन बेहद धूमधाम से होने वाला है लेकिन अफसोस की बात ये है कि हरभजन सिंह इस आयोजन का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। दरअसल इस प्रोग्राम में सिर्फ महिलाएं ही शामिल होती है।

इस जोड़े की खास बात ये है कि गीता की डिलिवरी शादी की सालगिरह से तीन महीने पहले ही यूके में हो जाएगी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि गीता बसरा की डिलिवरी जुलाई के महीने में हो सकती है। खबरों की माने तो गीता अपनी शादी की सालगिरह के आसपास वापस भारत लौट सकती है।

Harbhajan Singh to Become a DadImage Source:

आपको बता दें कि दोनों की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प रही है। कई सालों तक रिश्ते में रहते हुए भी दोनों ने मीडिया के सामने कभी भी अपने रिश्ते को नहीं कबूला। जिसके बाद दोनों ने 29 अक्टूबर 2015 के दिन सात फेरे ले लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here