जंपिंग जैक जितेन्द्र को हैप्पी बर्थ-डे

0
394

बीते जमाने के सबसे ज्यादा लोकप्रिय अभिनेता रहे जितेन्द्र का आज जन्मदिन है। 70-80 के दशक में बॉलीवुड को उन्होंने अपनी अदाकारी और बेहतरीन डांस से हिला कर रख दिया था। जिसकी बदौलत उन्हें जंपिंग जैक का खिताब दिया चुका है। बॉलीवुड में यह खिताब पाने वाले हैंडसम मैन जितेन्द्र को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। उनका जन्म 7 अप्रैल 1942 को पंजाब के अमृतसर में एक जौहरी परिवार में हुआ था। उनका बचपन का असली नाम रवि कपूर है। उनको पहला ब्रेक देने वाले डायरेक्टर शांताराम ने उन्हें जितेन्द्र नाम दिया था। उनकी पहली फिल्म का नाम ‘गीत गाया पत्थरों ने’ था।

Jitender3Image Source :http://www.topnews.in/

जितेन्द्र का फिल्मों की तरफ बचपन से ही रूझान था। वह अक्सर स्कूल और घर से भागकर फिल्म देखने जाया करते थे, लेकिन एक दिन उनके पिता जब किसी काम से डायरेक्टर शांताराम से मिले तो उन्होंने जितेन्द्र के पिता से कहा कि आपका बेटा एक्टर बन सकता है। जिसके बाद उन्होंने अपने सिने कैरियर में पहला कदम रखा। उन्होंने 1959 में आई फिल्म नवरंग में जितेन्द्र को एक छोटा सा रोल दिया, लेकिन बॉलीवुड में जितेन्द्र की असली शुरूआत ‘गीत गाया पत्थरों ने’ फिल्म से हुई थी। वह एकमात्र ऐसे हीरो हैं जिन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में लीड रोल में काम किया है। जिसमें उनके साथ काफी फिल्मों में श्रीदेवी और जयाप्रदा थीं।

Jitender-1Image Source :http://www.palpalindia.com/

जहां लोग जितेन्द्र को इतना पसंद करते थे वहीं इनका नाम कई हसीनाओं के साथ भी जुड़ चुका है। बता दें कि जितेन्द्र शुरू से ही शोभा कपूर को प्यार करते थे, लेकिन उनके प्यार को मंजिल 18 अक्टूबर 1974 को मिली। जब दोनों शादी के बंधन में बंध गये। बताया जाता है कि 1974 में हेमा मालिनी का भी बॉलीवुड में काफी शोर था। कई स्टार उन पर मरते थे। एक बार जितेन्द्र के हाथों संजीव कुमार ने प्यार का पैगाम हेमा के पास भेजा था, लेकिन उस पैगाम के चक्कर में खुद जितेन्द्र हेमा मालिनी के प्यार में पागल हो गए थे पर धर्मेन्द्र और शोभा ने ऐसा होने ना दिया। जिसके बाद शोभा और जितेन्द्र ने शादी की। इस बात की भी चर्ची रही कि उसी दौरान जितेन्द्र का दिल श्रीदेवी पर भी आया था। उन्होंने श्रीदेवी को प्रमोट करने में काफी मदद की थी, लेकिन शोभा के बच्चों के साथ घर छोड़ देने की धमकी के बाद उन्होंने श्रीदेवी से दूरियां बना ली। उसके बाद उन्होंने फिर जया प्रदा को काफी प्रमोट किया। उन्हें लगता था कि वह किसी को भी स्टार बना सकते हैं, लेकिन वो भी नहीं चलीं। दोनों के बीच काफी गहरी दुश्मनी हुई। हालांकि दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किय़ा है।

Jitender-2Image Source :http://shrinews.com/

बता दें कि जितेन्द्र के दो बच्चे एकता कपूर और अभिनेता तुषार कपूर हैं। उनकी पहली ब्लॉकबस्टर 1970 में आई फिल्म कारवां थी। जितेन्द्र ने रेखा के साथ करीबन 26 फिल्मों में काम किया है। जिसमें से 16 सुपरहिट हुई थी। फिल्मों के साथ-साथ वह टीवी पर भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, झलक दिखला जा और डॉंसिग क्वीन शो में भी काम किया है। उन्हें एक खास ट्रेंड शुरू करने के लिए भी जाना जाता है। उनके सफेद अवतार को लोगों ने काफी पसंद किया। जिसके बाद सफेद कमीज, सफेद जूते और कसी पैंट का ट्रेंड चला। आज जितेन्द्र का जन्मदिन है, इस मौके पर आप भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीजिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here