दूल्हे ने किया नागिन डांस तो दुल्हन ने लौटाई बारात, जानें इस बारे में

-

 

नागिन डांस को आप जानते ही होंगे, उत्तर भारत की शादियों में सबसे प्रचलित यह डांस आज हर शादी में देखा ही जाता है। नागिन डांस वर्तमान में फिर से चर्चा में है और इस बार इसका कारण काफी अजीब है। बताया जा रहा है कि दुल्हें ने बारात में अपनी एंट्री के लिए नागिन डांस किया था जो दुल्हन को नागवार गुजरा और उसने शादी करने से मना कर दिया, आइए अब आपको हम बताते हैं इस पूरी घटना को।

Groom starts nagin dance and bride denies to marryimage source:

दूल्हे द्वारा नागिन डांस करने पर शादी तोड़ने का यह अजीबो-गरीब मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आया है। यहां दुल्हन ने सिर्फ इसलिए लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया, क्योंकि वह बारात में अपनी शादी की खुशी में नागिन डांस करने लगा था। आपको बता दें कि दूल्हा अनुभव मिश्रा अपनी बारात दुल्हन प्रियंका त्रिपाठी के यहां सहारनपुर ले कर गया था।

इसके बाद बारात सही तरीके से चढ़ी पर जब दूल्हे की एंट्री दुल्हन के घर हुई तो उसको डीजे पर नागिन की धुन में कोई गाना सुनाई पड़ने लगा और दूल्हे अनुभव ने डीजे पर चढ़ कर नागिन डांस करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि दूल्हे ने काफी ज्यादा शराब पी रखी थी। दूल्हे को शराब के नशे में नागिन डांस करते देख दुल्हन को बहुत नागवार गुजरा और उसने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया।

दुल्हन के इंकार के बाद में दोनों पक्षों में बातचीत हुई पर कोई निर्णय नहीं निकला, इसलिए दूल्हे को अपनी बारात दुल्हन के बगैर ही वापस ले जानी पड़ी। नागिन डांस के बारे में आप जानते ही होंगे वर्तमान में जिस बारात में नागिन डांस नहीं होता उसमें रंग ही नहीं आता। नागिन डांस को आप सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में देख सकते हैं, पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में यह नागिन डांस ही दूल्हे की शादी के लिए खतरा बन गया और दूल्हे को अपनी बारात वापस ले जानी पड़ी।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments