ऊंची पहाड़ी पर बसा यह आलीशान महल

0
376

दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत इमारते हैं। अपनी सुन्दर बनावट के कारण पूरी दुनिया से लोग इन्हें देखने आते हैं, लेकिन दुनिया बहुत बड़ी है। अभी भी दुनिया में बहुत कुछ ऐसा है जिसके बारे में हर कोई नहीं जानता। ऐसी ही एक इमारत है क्यूस्टा एनकान्डाटा। इस इमारत को हर्स्ट कैसल भी कहा जाता है। यह इमारत घने जंगलों के बीचों-बीच एक ऊंची पहाड़ी पर बनी है। इसे देखने हर साल करीब 10 लाख से अधिक लोग आते हैं।

1Image Source: http://www.themilliardaire.com/

दरअसल हर्स्ट कैसल एक महल है और यह अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैन लुई ओबिस्पो काउंटी जगह पर स्थित है। इस महल का निर्माण विलियम रैंडोल्फ हर्स्ट नामक एक जर्नलिस्ट के लिए किया गया था। इसे 1919 से साल 1947 के बीच तैयार किया गया था।

2Image Source: http://hearstcastle.org/

इस महल को जूलिया मॉर्गन ने डिज़ाइन किया था। यह एक खूबसूरत महल है। इस जगह पर हर्स्ट के ख़ास मेहमान आया करते थे। इन मेहमानों में कई बड़े लोग शामिल हुआ करते थे, जिसमें कई पॉलिटिशियन्स व हॉलीवुड स्टार्स होते थे।

3Image Source: http://www.newyorksocialdiary.com/

1951 में रैडोल्फ़ हर्स्ट की मृत्यु हो गई। इसके बाद 1957 में इस महल को कैलिफोर्निया की सरकार को डोनेट कर दिया गया। इसके बाद से इस जगह पर सिर्फ अमीर लोग ही नहीं बल्कि पर्यटक भी आने लगे। लोग दूर-दूर से इस आलीशान महल को देखने आते हैं।

4Image Source: http://26bm7o33xq4i1vacx91eoejr.wpengine.netdna-cdn.com/

यह एक विशाल महल है। यहां पर 19 सीटिंग रूम्स, 61 बाथरूम, 56 बेडरूम,127 एकड़ का गार्डन, आउटडोर और इनडोर स्वीमिंग पूल, मूवी थिएटर, टेनिस कोर्ट, रॉयल लाइब्रेरी, ज्वैल बॉक्स, एयर फिल्ड, डाइनिंग एरिया व विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। यह पूरा महल 90 हज़ार स्क्वायर फिट से अधिक क्षेत्रफल में फैला है।

5Image Source: http://losangeleshomes.eu/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here