यहां की लड़कियां 12 साल बाद बन जाती है लड़का

0
578

एक ओर जहां बेटे की चाह के लिए लोग भगवानों के आगे मिन्नतें करते हैं, तो वहीं दूसरी ओर एक ऐसा गांव है जहां लड़की पैदा होने के कुछ समय बाद अपने आप लड़का बन जाती है। ये बात सुनने में भले ही अद्भुत सी लगे पर ये बिल्कुल सच है यह जगह है डोमिनिकन रिपब्लिक में स्थित सेलिनास नामक गांव की जहां लड़की पैदा होने के 12 साल बाद लड़का बन जाती है। उनका पूरा शरीर खुद ब खुद बदल जाता है। यहां तक की उनका प्राइवेट पार्ट भी लड़कों जैसा हो जाता है।

अजीबो-गरीब बीमारी के शिकार
सैलिनास नाम के इस गांव में यह एक प्रकार की अजीबो-गरीब बीमारी फैल रही है। जिससे बच्चे उसकी चपेट में आ रहें हैं। यह बीमारी गर्भावस्था के दौरान आनुवंशिक विकार के कारण बच्चे को जरूरी एंजायम नहीं मिल पाते और इसी के चलते बच्चों में पुरूष वाले सेक्स हार्मोन्स ना के बराबर ही बन पाता है। जिससे बच्चों के लिंग पर इसका असर देखने को मिला। इनके लिंग का आकार इतना छोटा होता है जिससे समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि लड़का है या लड़की। 12 वर्षों के जब बच्चा धीरे-धीरे बड़ा होता है तब यह अपना पूर्ण आकार लेता है।

little girls turn into boys,girls turn in boys,1Image Source:

24 वर्षीय जॉनी जो बचपन में इस बीमारी से पीड़ित था उसने बताया कि अपने जन्म से लेकर 12 वर्ष की उम्र तक उसने स्कर्ट पहनी और इसी को पहनकर ही वो स्कूल जाता था। क्योंकि उसके मां बाप इस बात की जानकारी ही नहीं हो पाई कि उनका बच्चा लड़का है या लड़की। 12 वर्ष बाद जब वह पूरी तरह से लड़का बना, तब उसे अपनी जिंदगी का सही मतलब पता चला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here