पढ़ें दुनिया के सबसे लम्बे आदमी के बारे में

0
376

22 फरवरी 1918 को एल्टन (इलीनोइस) नामक स्थान पर रहने वाले कपल “हेरॉल्ड और एडी वाडलॉ” के यहां एक बच्चा हुआ और उसका नाम रखा गया “रॉबर्ट”। रॉबर्ट की हरकतें दूसरे सारे बच्चों की तरह ही सामान्य थी। जब रॉबर्ट 8 साल का हो गया तब उसकी लम्बाई अपने पापा से भी ज्यादा हो गई और जब वह 13 वर्ष का हुआ तब उसकी लम्बाई 7 फिट 4 इंच तक पहुंच चुकी थी। उस समय रॉबर्ट वर्ल्ड का सबसे लम्बा युवक था, परन्तु 22 साल की उम्र में उसकी मौत हो गई। उस समय उसकी लम्बाई 8 फिट 11.1 इंच की थी।

maxresdefaultImage Source :https://i.ytimg.com/

कैसा था रॉबर्ट –

रॉबर्ट काफी समझदार और शांत स्वभाव का युवक था। उसको फोटोग्राफी करना और गिटार बजाना बहुत ज्यादा पसंद था, बावजूद इसके कि उसके हाथ ऐसे कार्यों के लिए बहुत लम्बे थे। 1937 में जब रॉबर्ट 8 फिट 4 इंच का हो गया था तो उसने दुनिया के सबसे लम्बे आदमी का रिकॉर्ड तोड़ा, जब वह 8 फीट 4 इंच का हो गया था। 1940 में रॉबर्ट के टखने में नीचे की ओर एक छाला निकल आया था, जिससे उसको चलने में बहुत परेशानी होती थी। इस छाले के कारण उसको इन्फेक्शन भी हो गया और इसी कारण 15 जुलाई 1940 में रॉबर्ट की मौत हो गई थी। रॉबर्ट की डेड बॉडी को 1000 पाउंड के भारी ताबूत में दफनाया गया, जो कि खासतौर पर उसी के लिए बनवाया गया था। इस ताबूत को उठाने के लिए करीब दर्जन भर लोग और 8 असिस्टेंट भी बुलाए गए थे।

Robert-Wadlow-hombre-gigante-principalImage Source :http://www.pixstudios.biz/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here