चंडीगढ़ के गुरूद्वारे में बिना गैस के ही जल रहा है चूल्हा

0
618
गुरूद्वारे

क्या बिना गैस सिलेंडर के चूल्हा जल सकता है। शायद नहीं लेकिन ऐसा एक गुरूद्वारे में हो रहा है और लोग इसको दैवीय चमत्कार मान रहें हैं। असल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो चंडीगढ़ के एक गुरूद्वारे का है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि गुरूद्वारे के अंदर जिस चूल्हे पर संगत के लिए भोजन बनाया जा रहा है। वह बिना गैस सिलेंडर के ही जल रहा है। यह वीडियो अब लोगों की आस्था के साथ जुड़ चुका है तथा लोग इसको खूब शेयर कर रहें हैं।

चंडीगढ़ गुरूद्वारे का है यह वीडियो –

चंडीगढ़ गुरूद्वारे का है यह वीडियोImage source:

आपको बता दें कि यह वीडियो चंडीगढ़ के सेक्टर 40 के गुरूद्वारे का है। इस वीडियो में बिना गैस सिलेंडर के जलता हुआ एक चूल्हा दिखाया गया है। जिस पर भोजन पक रहा है। भोजन बनाने वाला व्यक्ति भी इस घटना को एक चमत्कार कह रहा है तथा कुछ लोग हाथ जोड़े वहां खड़े हैं। इस कारण लोगों की आस्था इस वीडियो के साथ जुड़ गई है और लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहें हैं। लेकिन क्या सच्चाई यही है। सच्चाई आखिर क्या है इस बात को गुरुद्वारा के प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी कृपाल सिंह ने बताया।

कृपाल सिंह ने इस बात का खंडन करते हुए कहा “यह वीडियो बिल्कुल झूठा है। इस प्रकार की कोई घटना गुरूद्वारे में नहीं हुई है। इस वीडियो के जरिये लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।” कृपाल सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि “असल में गैस सिलेंडर खत्म हो गया था इसलिए उसको हटा दिया गया था लेकिन पाइप में कुछ गैस शायद बची थी इसलिए कुछ सेकेंड के लिए गैस चूल्हा जलता रहा और उसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया।

“इस प्रकार कृपाल सिंह ने मीडिया के जरिये लोगों को इस घटना की सच्चाई बताई ताकी लोगों के अंदर किसी प्रकार का भ्रम पैदा न हो। वर्तमान में इस प्रकार बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिनमें दिखाया कुछ जाता है और सच्चाई कुछ और होती है। हम लोगों को इस प्रकार के किसी भी वीडियो से सावधान रहने की आवश्यकता है। जब तक इस प्रकार वीडियो की सही सच्चाई का पता न लग जाएं तब तक इस प्रकार के किसी वीडियो को शेयर न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here