पाकिस्तानी चिड़ियाघर में देखिये इंसानी लोमड़ी

0
718

कुदरत के हुनर को देखें तो आज के समय में जानवर से इंसान के रूप में बच्चे पैदा होना या फिर इंसानी बच्चे का जानवर की तरह पैदा होने के चमत्कारिक कारनामे अक्सर सुनने को मिल रहे हैं। अभी हाल ही में हनुमान की शक्ल में एक बच्चे ने भी जन्म लिया था, पर एक इंसान को हमेशा जानवरों का वेषधारण कर इसी रूप में बने रहना काफी आश्चर्यजनक लगता है। यहां हम बात कर रहे हैं एक ऐसे इंसान की जिसका शरीर इंसान और जानवर दोनों को मिलाकर तैयार किया गया है। एक ऐसा इंसान जिसका सिर इंसान के जैसा और बाकी शरीर एक लोमड़ी की तरह हो तो उसके इस रूप को देखकर आप क्या कहेंगे।

यह खबर पाकिस्तान के एक चिड़ियाघर में रह रही मुमताज बेगम नाम की एक ऐसी महिला की है जिसे देखने को लिये रोज लाखों की भीड़ जुटती है। इस महिला को लोग इंसानी लोमड़ी के नाम से भी जानते हैं।

Video Source :https://www.youtube.com/

दरअसल मुमताज बेगम लोगों को लुभाने के लिये एक खास तरीके के तख्त पर इस तरह से बैठती हैं जिसमें उनका सिर्फ ऊपर का धड़ ही दिखाई देता है और धड़ के नीचे का हिस्सा तख्त के अंदर रहता है। सिर के साथ अपने शरीर के अन्य हिस्सों को छुपाने के लिये लोमड़ी की चमड़ी बना मुखौटा इस प्रकार रख दिया जाता है जिससे देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि कोई इंसानी लोमड़ी बैठी हुई है। जिसको देखने को लिये काफी भीड़ इकट्ठा होती है। इतना ही नहीं यह महिला आने-जाने वालों को उनका भविष्य भी बताती है।

खैर ये सभी नजारा देखने के बाद मुमताज बेगम के इस रूप की सच्चाई सभी को पता चल जाती है पर इस अजीबो-गरीब रूपरेखा को देखने के लिये लोग काफी उत्साहित होकर उन्हें देखने के लिये आते हैं। वह इस रूप में कई सालों से रह रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here