सिर्फ महिलाएं ही नहीं, मादा जानवरों का भी जाना मना है यहां

0
343

आपको शनि शिंगणापुर का किस्सा तो मालूम ही होगा। बीते शुक्रवार को यहां की 400 साल पुरानी परंपरा को ख़त्म कर दिया गया यानी अब यहां पर महिलाएं भी समान अधिकार के साथ पूजा उपासना कर सकेंगी। इस समान उपासना अधिकार के लिए कई महिला संस्थाएं संघर्ष कर रही थीं। हम आपको बता दें कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी कई ऐसे स्थान हैं जहां पर केवल महिलाओं के ही नहीं बल्कि मादा जानवरों के भी जाने पर पाबंदी है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही स्थानों के बारे में।

1- हाजी अली दरगाह, मुंबई-

Muslim-women-must-now-enter-Haji-Ali-DargahImage Source :https://s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

हाजी अली की दरगाह भारत के मुंबई में स्थित है और काफी प्रसिद्ध भी है। यह दरगाह 15वीं शताब्दी में बनाई गई थी। इस दरगाह पर 15 से 20 हज़ार व्यक्ति प्रतिदिन आते हैं, पर यहां पर महिलाओं को आने की अनुमति नहीं है। महिलाओं के यहां प्रवेश पर पाबन्दी पर यहां की अथॉरिटी का कहना है कि शरिया नियमों में महिलाओं को किसी भी समाधि स्थल पर जाने की मनाही है, परन्तु शनि शिंगणापुर की तरह ही यहां औरतों के प्रवेश को लेकर कई मुस्लिम महिला संगठन आज भी संघर्ष कर रहे हैं। 2012 के नवम्बर माह में कई मुस्लिम महिला संगठनों ने इसका विरोध किया था।

2- सऊदी अरब-

2013_04_19_06_15_19_3Image Source :http://www.samaylive.com/

सऊदी अरब में महिलाओं के अधिकारों का अच्छे से वॉयलेशन किया जाता है। एक अकेली लेडीज ट्रेवलर का यहां पर घूमना तक मना है और सन् 2012 से अकेली महिला ट्रेवलर्स को टूरिस्ट वीजा देना भी यहां की सरकार ने बंद कर दिया है। बिना किसी पुरुष साथी के यहां पर घूमना किसी भी स्त्री के लिए बैन है क्योंकि ऐसा करने के लिए यहां की सरकार इजाजत नहीं देती है।

3- माउंट एथोस, ग्रीस-

simonospetra-b-1460195296Image Source :http://resize.khabarindiatv.com/

यह पहाड़ी पर एक आश्रमनुमा जगह है। यहां पर बहुत से बच्चे धार्मिक शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस स्थान पर 20 ईस्टर्न ओर्थोडॉक्स मॉनेस्ट्री है और इस स्थान को बहुत पवित्र माना जाता है। इस स्थान पर महिलाओं के अलावा फीमेल एनिमल्स को भी आने की अनुमति नहीं है क्योंकि यहां पर शिक्षा लेने वाले भिक्षु महिलाओं को धर्म के मार्ग में रूकावट मानते हैं। इस स्थान पर 1920 में एक फ्रेंच महिला राइटर ने बौद्ध भिक्षु बनकर आने की कोशिश की थी पर रास्ते में ही वह एक दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसके कारण वह यहां नहीं पहुंच पाई।

4- माउंट ओमिन, जापान-

women-not-allowed3_146011Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

यह जापान में स्थित है और 5640 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित एक बौद्ध टेम्पल है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यहां पर बीते 1300 साल से वुमेंस का आना बंद है। इसलिए आज भी महिलाएं इस स्थान पर नहीं जाती हैं। यहां के लोगों की मान्यता है कि महिलाएं अध्यात्म के रास्ते में रुकावट पैदा करती हैं। 1872 में जापानी सरकार द्वारा राजा की इस आज्ञा तो तोड़ने की कोशिश हुई थी पर प्रतिफल कुछ नहीं निकला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here