चौंका देने वाला सच 6 साल के लड़के के पेट में पल रहा है बच्चा

0
369

महिलाओं के साथ-साथ अभी तक आपने पुरूषों के गर्भ में पल रहे बच्चे के विषय में जाना है पर क्या आप जानते है कि अब यह चौंका देने वाली खबर क्या है, यहां एक 6 साल के मासूम लड़के के पेट में भी पल रहा भ्रूण। है ना चौंका देने वाला मामला। पर ये बात सच है यह घटना है झारखंड के गढ़वा में रहने वाले मासूस रितेश की डॉक्टरों के अनुसार ऐसे हादसे लाखों में से किसी एक बच्चे के साथ ही होते है।

इस बात की जानकारी परिवार वालों को उस वक्त पता चली जब उस मासूम के पेट में अचानक दर्द होने लगा, जिसकी जांच के लिए इस बच्चे को अस्पताल लाया गया। शुरूआती जांच के दौरान डॉक्टरों ने बच्चे के पेट में गांठे होने की आशंका जताई, जिसके लिए उन्होंने ऑपरेशन करने की सलहा दी। लेकिन जैसे ही बच्चे के पेट का ऑपरेशन हुआ तब सभी डॉक्टर हैरान हो गए। उसके पेट पर किसी भी प्रकार की गांठे नहीं, बल्कि एक अविकसित भ्रूण पल रहा था। जिसे दो घंटे के ऑपरेशन के बाद बाहर निकाल दिया गया।

jharkhand1Image Source:

मेडिकल साइंस इस बारे कहती है कि आज के समय में इस तरह की चीजें का होना संभव है। जिसे ट्यूटो थ्योरी के नाम से जाना जाता हैं। इसमें मां के गर्भ में दो बच्चें होते हैं, जिसमें से केवल एक का ही विकास हो पाता है। वहीं दूसरा भ्रूण बाद में विकसित बच्चे के पेट में चला जाता है और धीरे-धीरे इसका विकास दूसरे बच्चे के पेट में होने लगता है। इस तरह से चौंकाने वाला यह हादसा भारत में अब तक 10वां देखने को मिला है।

झारखंड के गढ़वा निवासी 6 साल के इस मासूस का नाम रितेश है। रितेश को अक्सर पेट के दर्द की शिकायत बना रहती थी। जिसके चलते वो बीते चार महिनों से कुछ खा और पी नहीं रहा था और कमजोर होता चला जा रहा था। इस परेशानी को देखते हुए परिजन निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले आए। जहां पर पहुंचने पर उन्हें इस बात पर बड़ी ही हैरानी हुई। अब बच्चे के पेट से भ्रूण को निकाल लिया दिया गया है। बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here