सुपर रिच लोग खरीदते हैं ऐसी कीमती चीज़ें

0
512

दुनिया में अमीर लोगों की कमी नहीं है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो रिच नहीं सुपर रिच होते हैं। यह लोग रोज़मर्रा की मामूली चीज़ों के लिए भी करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा देते हैं। न्यू वर्ल्ड हेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में सुपर रिच लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। साथ ही इनके शौक भी तेजी से बदल रहे हैं। सीएनबीसी की बिजनेस वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार सुपर रिच लोग सोने से बनी अनोखी चीज़ों पर काफी मोटी रकम खर्च कर देते हैं। आइए जानते हैं यह चीज़ें कौन सी हैं –

ए गोल्ड संडे आइसक्रीम

ice-cream_1460547937Image Source :http://i6.dainikbhaskar.com/

ए गोल्डन ओप्यूलेंस संडे आइसक्रीम विश्व की सबसे ज्यादा महंगी स्वीट डिशेज़ में से एक है। यह केवल न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट में ही मिलती है। यह 23 कैरेट के गोल्ड लीफ के साथ दी जाती है। इसे सर्व करने के लिए 18 कैरेट गोल्ड स्पून का उपयोग किया जाता है। इसे बनाने में वनीला फ्लेवर का प्रयोग होता है। इस आइसक्रीम की कीमत एक हज़ार डॉलर है मतलब कि लगभग 67 हज़ार रुपए।

गोल्ड स्टैंडर्ड फ्लाइट की राउंड ट्रिप

gold-air-way_1460548275Image Source :http://i1.dainikbhaskar.com/

अमीरात एयरलाइंस की एयरबस ए 380 को विश्व के स्काई हाई लग्जरी विमानों में जगह प्राप्त है। इसे बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग हुआ है। इस विमान में सभी यात्रियों के लिए प्राइवेट शावर व आर्म रेस्ट होता है। इसके अलावा इसमें 14 प्राइवेट केबिन हैं। इस विमान में राउंड ट्रिप का खर्च लगभग 30 हजार डॉलर आता है। भारतीय रुपए के अनुसार यह कीमत 20 लाख रुपए है।

गोल्डफिंगर नेल पेंट

gold-nel-paint_1460548635Image Source :http://i6.dainikbhaskar.com/

दुनिया की बेहद अमीर औरतें ही इस नेल पेंट को खरीद पाती हैं। इस नेल पेंट को बनाने में सोने का प्रयोग किया जाता है। इस नेल पेंट का नाम है गोल्ड रश काउंटर, यह विश्व की सबसे महंगी नेल पॉलिश है। इसे बनाने में 24 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है। साथी ही इस नेल पॉलिश के ढक्कन पर 1 हज़ार से अधिक हीरे जड़े होते हैं। इस बेहद कीमती नेल पेंट की कीमत लगभग 1.25 लाख डॉलर यानी करीब 83 लाख रुपए है।

ले पेलिस रॉयल

gold-palace_1460548778Image Source :http://i2.dainikbhaskar.com/

सुपर रिच लोगों को अपनी शानों-शौकत दिखाने का काफी शौक होता है। इसलिए वह अपने घर को भी आम तरह से नहीं सजाते। फ्रांस की एक कंपनी फ्लोरिडा मेन्सन, ला पेलिस रॉयल को कुछ ऐसा ही करने में महारत हासिल है। यह लोग 60 हजार स्क्वेयर फीट के काफी बड़े घर को लीफ से सजाते हैं। इस घर की दीवारों को सजाने में पेंट में सोना मिलाकर प्रयोग में लाया जाता है। इस पेंट को मशीन से नहीं बल्कि हाथों से दीवारों पर लगाया जाता है। इस काम में लगभग 16 करोड़ डॉलर का खर्च आता है, जिसकी भारतीय कीमत 1065 करोड़ रुपए है।

ड्रीम बोट

gold-boat_1460548869Image Source :http://i2.dainikbhaskar.com/

बेहद अमीर लोगों को यॉट पर लग्ज़री तरीके से वक्त गुज़ारना काफी पसंद होता है। इस शौक को पूरा करने के लिए वह काफी पैसा पानी की तरह बहा देते हैं। कुछ दिनों पहले ही एक रिपोर्ट में बड़ी और लग्ज़री यॉट्स की सूची जारी की गई है। इसमें सोलंजे लग्जरी यॉट को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस यॉट के इंटीरियर को बनाने में सोने का इस्तेमाल किया गया है। इस यॉट को ट्री ऑफ़ लाइफ भी कहा जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here