इन 7 बुरी आदतों के कारण लक्ष्मी छोड़ती है आपका साथ

0
401

ऐसा कहा जाता है कि सुख-दुख इंसान के कर्मों का फल होते हैं। इंसान जैसा बीज बोता है उसे वैसा ही फल मिल जाता है, लेकिन कभी-कभी इंसान जाने अंजाने कुछ ऐसे कार्य कर जाते हैं जो उनके दुख का कारण बनते हैं। इन सबसे बचने के लिए वास्तु, आध्यात्म और ज्योतिष आदि में सफल व सुखी जीवन के सूत्र बनाए गए होते हैं। इन्हें अपनाकर इंसान शुभ काम करता है तो उसे शुभ फल भी प्राप्त होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुखी जीवन के लिए कौन से किए गए कार्य आपके काम आएंगे और आपके घर में लक्ष्मी का वास होगा।

1. सबसे पहले अपने घर के मेन गेट के पास या सामने कूड़ादान बिल्कुल भी न रखें और न ही वहां पानी इकट्ठा होने दें। इससे आपके पड़ोसी भी आपके शत्रु हो जाते हैं।

dream homeImage Source: http://2.bp.blogspot.com/

2.रात को सोने से पहले रसोईं घर में एक बाल्टी पानी भरकर जरूर रखें। इससे घर में सुख व समृद्धि का वास होता है। खाली बाल्टी घर में तनाव और चिंता लेकर आती है।

3.सूर्यास्त के बाद दूध, दही, नमक, तेल और प्याज लेने नहीं जाना चाहिए। इससे जीवन में बाधाएं आती हैं और कष्टों का सामना करना पड़ता है। साथ ही परिजनों का मान-सम्मान भी कमजोर होता है।

saltImage Source: http://images.patrika.com/

4.सबसे जरूरी बात कि जब कभी यात्रा के लिए निकलें तो घर से पूरे परिवार को एक साथ नहीं निकलना चाहिए। इससे घर की लक्ष्मी और यश का नाश होता है।

travelsImage Source: http://womenpla.net/

5.छत पर पुराने मटके या फूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए। खासतौर से रसोईं घर की छत पर पुरानी चीजें नहीं होनी चाहिए। ये गरीबी को आमंत्रण देते हैं।

6.कभी किसी की गरीबी, अपंगता या रोग का मजाक नहीं बाना चाहिए और ना ही उसकी नकल करें। अगर संभव हो सके तो उसकी मदद करें। किसी की लाचारी का मजाक बनाने से जीवन में दुर्भाग्य का आगमन होता है और उस व्यक्ति को उसका दंड मिलता है।
7.हमेशा याद रखें कि टूटे हुए दर्पण में चेहरा बिल्कुल नहीं देखना चाहिए और ना ही टूटे हुए कंघे का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से भी अशुभ फल मिलता है। माना जाता है कि इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है, जो शुभ कार्यों में बाधा पहुंचाती है।

break mirrorImage Source: http://images.patrika.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here