ये है दो मुंह वाला कोबरा, क्या देखा है आपने !

0
387

सांप तो आपने बहुत देखे होंगे, हमारे देश में सांपो का दिखना बहुत सामान्य सी बात है। सांप अपनी प्रजातियों के अनुसार कई प्रकार के होते है, कई बार वातावरण और इनके स्थानीय निवास स्थानों के कारण भी इनमें कई प्रकार के परिवर्तन आ जाते हैं। सांपो के गुण भी इनकी प्रजातियों के अनुसार अलग अलग होते हैं, आज हम आपको एक ऐसे कोबरा सांप के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं जिसके दो मुंह है। इस प्रकार का सांप आपने शायद पहले कभी नहीं देखा होगा। वर्तमान समय में इस सांप का वीडियो सोशल मिडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। आइये बताते है इस सांप के बारे में आपको साड़ी जानकारी।

चीन के बीजिंग में स्थित स्नेक फार्म में एक सांप को देखने वालो की यहां पर काफी भीड़ लगी रहती है असल में इसका कारण यह है की इस नए जन्मे सांप के दो मुंह है। इस सांप का जन्म चीन के दक्षिण यूलिन में 10 दिन पहले ही हुआ था और सेंटर के मालिक ने इस दो मुंह वाले सांप के बच्चे को नान्निंग में स्थित चिड़िया घर को दे दिया था। चीनी मिडिया के अनुसार इस सांप के बच्चे की लम्बाई 20 सेंटीमीटर के लगभग है।

Video Source :https://www.youtube.com/

यह सांप का बच्चा गहरे भूरे रंग का है और यह पूरी तरह से स्वस्थ है, जबकि इसने पिछले 10 दिन से कुछ भी नहीं खाया है। जानकारी के लिए आपको बता दें की दो मुंह वाले कोबरा सांप के 20 साल तक जीवित रहने का रिकार्ड दर्ज़ है। इसके अलावा चीन में जहरीले सांपो को पालने और उनको खाने का चलन है। यहां पर सांपो की खाल के बैग बनाने के अलावा उनका प्रयोग दवाइयों में किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here