गर्भवती महिला की जगह कर दिया डॉक्टर का इलाज, लोग हुए हैरान

0
356
Doctor gets treated instead of pregnant woman

 

हाल ही में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसमें गर्भवती महिला की जगह डॉक्टर का इलाज कर दिया गया। जी हां, हम आपको एक ऐसी ही खबर बता रहें हैं जिसको जानकार आपको हैरानी होगी। खबर भी अपनी जगह सही और सच्ची है, पर आप इस बात को सोच रहें होंगे कि गर्भवती महिला के स्थान पर आखिर कैसे एक डॉक्टर का इलाज कर दिया गया, तो हम आपको बता दें कि यह खबर आई है अपने देश के राज्य मध्य प्रदेश के भिलाई से।

असल में यहां के एक डॉयग्नोसिस्टक में अपनी जांच कराने के लिए एक महिला आई थी। इस महिला ने बताया कि जांच के नाम पर डॉक्टर ने उसके साथ में छेड़खानी की जिसके बाद में महिला के साथ आये लोगों ने डॉक्टर की पिटाई कर डाली। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस घटना के बारे में।

यह घटना भिलाई के होटल ग्रांड ढिल्लन के पास स्थित नेहरू नगर के एक डॉयग्नोसिस्टक सेंटर की है। यहां एक महिला अपने पति के साथ अपनी सोनोग्राफी कराने के लिए आई थी। महिला की जांच डॉयग्नोसिस्टक सेंटर के डॉ गिरीश द्वारा की गई थी। महिला ने अपने पति को बताया कि डॉ गिरीश ने उसके साथ जांच के नाम पर छेड़खानी की है।

इसके बाद में आक्रोशित भीड़ ने डॉ गिरीश की पिटाई कर दी। मामला जब ज्यादा आगे बढ़ गया तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी जिसके बाद में पुलिस डॉयग्नोसिस्टक सेंटर पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को थाने में ले आई। इस संबंध में डॉयग्नोसिस्टक सेंटर के मालिक ऋषि डे से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि वे बाहर हैं तथा उसको किसी बात की जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है।

अब देखना यह है कि पुलिस के सामने डॉक्टर की गलती सिद्ध होती है या नहीं, वैसे कई बार जांच को लेकर कई महिलाएं जागरूक नहीं होती हैं, इसलिए भी वे गलतफहमी का शिकार हो जाती हैं, पर इस मामले में क्या यही हुआ था या नहीं? यह पुलिस द्वारा जांच करने पर पता लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here