22 लोगों की आबादी वाला देश

0
716

अगर कोई आपसे दुनिया के सबसे छोटे देश का नाम पूछे तो आपका जवाब होगा वेट्टिकन। यहां की आबादी महज 800 है और वेट्टिकन का कुल क्षेत्रफल है 0.44 वर्ग मील, लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है जिसकी आबादी महज 27 है। जी हां! यह सच है। इस देश की जनसंख्या कुल 22 है। यह देश ब्रिटेन के सुफोल्क समुद्री तट से लगभग 10 किमी की दूरी पर समुद्र के बीचों बीच बसा है। इस देश का नाम है सीलैंड।

SealandImage Source: https://upload.wikimedia.org

दिखने में किसी ऑयल रिफाइनरी की तरह कन्क्रीट के दो पिलर्स पर एक प्लेटफॉर्म के ऊपर बसा है यह देश। खास बात यह है कि 22 लोगों की आबादी वाले इस देश की अपनी मुद्रा है, जिसे सीलैण्ड डॉलर कहा जाता है। इस देश का खुद का डाक टिकट भी है और एक फुटबॉल टीम भी है, जिसका नाम है ‘द सीलैंड ऑल स्टार्स’। यह बात अलग है कि दुनिया के किसी देश ने इसे मान्यता नहीं दी है पर यहां राजा और रानी भी हैं। यहां का कुल क्षेत्र है 5,290 वर्गफुट। यहां पीने योग्य पानी भी नहीं है। यहां के लोग खुद पानी तैयार करके उपयोग करते हैं। समुद्र के बीच में होने के कारण यहां के लोगों के पास कोई व्यवसाय या रोजगार नहीं है। ऐसे में यहां के लोग मछली पकड़ते हैं और खाने पीने का सामान इंग्लैंड से आयात करते हैं।

Sealand2Image Source: http://en.bcdn.biz/

इस देश के बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रक्षा के नजरिए से यहां किले बनाए गए थे जो बाद में खंडहर में तब्दील हो गए। ऐसे में रायल सेना के रिटायर्ड मेजर रॉय बेट्स सन् 1966 में क्रिसमस की शाम को अपनी पत्नी जोएन और जुड़वा बच्चों के साथ घूमने आए और इस पर कब्जा कर लिया। ये ब्रिटेन की ज्यूरीडिक्शन से बाहर था, लिहाजा उन्हें यह जगह सुरक्षित लगी। इसके बाद सितंबर में खुद को प्रिंस और पत्नी को प्रिंसेस घोषित कर दिया, लेकिन सन् 2012 में उनकी मृत्यु के बाद क्राउन उनके 63 वर्षीय पुत्र को मिला। वो अब भी सीलैंड में अपने परिवार और मित्रों के साथ रहते हैं।

Sealand1Image Source: http://i.imgur.com/

जैसे ही इस देश के बारे में लोगों को सोशल साइट से पता चला लोगों ने डोनेशन भेजना शुरू कर दिया और आज काफी पैसा डोनेशन से यहां के राज कोष में आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here