खुदकुशी की बात पर चुप न रह सकीं देसी गर्ल

0
320

छोटे पर्दे की अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड के कुछ दिनों बाद ही प्रियंका चोपड़ा के पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू ने इस बात को मीडिया के सामने रखा था कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने शुरूआती दिनों में तीन बार खुदकुशी करने की कोशिश की थी। अब इस बात पर देसी गर्ल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जाजू की कही हुई बातों में कोई सच्चाई नहीं है।

प्रियंका ने कहा ‘‘यह निराधार है, सबसे पहले तो यह निराशाजनक है कि मीडिया ने बिना उस इंसान के इतिहास को जाने ही उसे प्राथमिकता दी जो मुझे प्रताड़ित करने के लिए जेल भी जा चुका है। यही कारण है कि मेरे पास उस शख्स की कोई विश्वसनीयता नहीं है जिसे मीडिया ने अहमियत दी’’।

खुदकुशी-की-बात-पर-चुप-न-रह-सकीं-देसी-गर्लImage Source :http://dc-cdn.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

जाजू ने क्वांटिको स्टार पर यह इल्जाम लगाया था कि उन्होंने 2002 में अपने बॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट की मां के देहांत के बाद खुदकुशी की कोशिश की। ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि उनकी मां से प्रियंका का काफी लगाव था। इसके अलावा प्रियंका ने कई बार अपने ब्रेकअप और काम ना मिलने के चक्कर में भी खुदकुशी की कोशिश की थी। हालांकि अब प्रियंका ने इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़कर सभी बातों को साफ कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here