दीपिका की हो गई सगाई, दिन भर चला बधाइयों का सिलसिला!

0
372

बॉलीवुड में अपने अभिनय से सभी को दीवाना बना देने वाली दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म के सिलसिले में भारत से बाहर हैं और काफी व्यस्त चल रही हैं। इन सभी के बीच गुरुवार को सोशल मीडिया पर दिन भर दीपिका की सगाई की खबरों की चर्चा चलती रही। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने ट्वीट कर दीपिका को सगाई की बधाई क्या दी कि बस इसके बाद से ही सभी फैंस ने दीपिका को सगाई के लिए बधाई देना शुरू कर दिया।

01Image Source :http://www.khaleejtimes.com/

बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड में दीपिका और रणवीर सिंह के बीच रिलेशनशिप की खबरें आ रही हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिलेशनशिप के बारे में सब जानते हैं। इन दिनों दीपिका अपने हॉलीवुड के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए देश से बाहर गई हुई हैं। वहीं रणवीर भी इन दिनों काम के सिलेसिले में भारत में नहीं हैं। इसी बीच आज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने ट्वीटर अकाउंट पर दीपिका को सगाई की बधाई दे डाली। बस फिर क्या था, धीरे-धीरे यह बात सबको पता लगने लगी और दीपिका के फैन्स ने उन्हें सगाई के लिए बधाई देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं फैन्स उनसे उनके पार्टनर के बारे में भी पूछने लगे।

025Image Source :http://st1.bollywoodlife.com/

यह सब देख बाद में हेमा मालिनी ने दोबारा से ट्वीट कर बताया कि उन्होंने जिस दीपिका को बधाई दी है वो बॉलीवुड की अभिनेत्री नहीं बल्कि उनकी एक फॉलोअर हैं। जिसको बधाई देने के लिए उन्होंने यह संदेश लिखा था, लेकिन नाम की गफलत में लोगों ने अपनी चहेती अदाकारा दीपिका पादुकोण को ही सगाई की बधाई दे डाली। इस गलतफहमी से दिनभर सोशल मीडिया पर दीपिका की सगाई की चर्चाएं चलती रहीं। किसी ने इसे सच समझा तो किसी ने इसे अफवाह।

deepika-hema1Image Source :https://twitter.com/dreamgirlhema

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here