क्या अच्छे लड़कों को ही प्यार में मिलता है धोखा !

0
513

आपने अभी तक ज्यादातर लड़कियों को प्यार में धोखा मिलने वाली बात सुनी होगी, लेकिन ऐसा नहीं है कि लड़कियों को ही प्यार में धोखा मिलता है। धोखा किसी को भी प्यार में मिल सकता है। चाहे वो कोई लड़का हो या लड़की। बस दोनों में फर्क इतना होता है कि इस तरह के मामलों में लड़कियों को सपोर्ट और सहानुभूति कुछ ज्यादा मिलती है। वहीं दूसरी ओर लड़के फीलिंग्स को अपने अंदर दबाये रखते हैं। जिसको कोई देख नहीं पाता, लेकिन बता दें कि दिल टूटने का दर्द दोनों को ही बराबर होता है। देखा ये भी जाता है की जो इंसान ज्यादा अच्छा और शरीफ होता है, वह उतना ही ज्यादा रिश्ता निभाने की क्षमता रखता है। ऐसे में आप यकीन करें या ना करें, लेकिन अच्छे लोगों को धोखे और विश्वासघात का सामना ज्यादा करना पड़ता है। ऐसे में वह लड़का या लड़की कोई भी हो सकता है।

loveImage Source :http://www.trbimg.com/

जैसा कि हमने पहले बताया कि लड़कियां सबके सामने अपनी बात जाहिर करती हैं, ऐसे में सबकी सहानुभूति उनके साथ होती है लेकिन लड़के बातों को दबा लेते हैं। जिससे लोगों को उस बारे में पता नहीं चल पाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अच्छे लड़कों के साथ ही ऐसा क्यों होता है। वैसे तो ऐसा सब करने के पीछे कई वजह होती है जिनको जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे, लेकिन यह सच है और उन वजहों के कारण ही लड़के अच्छे होने के बावजूद भी धोखे का शिकार हो जाते हैं।

1428_6c81b1d08883e67c3f871ec9ccc5570fImage Source : http://www.loverofsadness.net/

देखा गया है कि जो ईमानदार और अच्छे लड़के होते हैं वह किसी भी रिश्ते की शुरूआत झूठ से शुरू नहीं करते। अगर करते भी हैं तो थोड़े वक्त बाद अपने पार्टनर को अपने अतीत के बारे में सब बता देते हैं, लेकिन आपका इतना सत्यवादी होना आपके रिलेशनशिप पर भारी पड़ सकता है क्योंकि ऐसे मामलों में लड़कियों का तो आप भी मानते होंगे कि दिमाग कुछ ज्यादा ही चलता है। वह हमेशा इस बात को लेकर शक में डूबी रहती हैं कि अगर ये इंसान पहले किसी को छोड़कर मेरे पास आ सकता है तो आगे चलकर मुझे भी छोड़ किसी और के पास जा सकता है। जिसके चलते वह यह सब जानने के बाद अपने पार्टनर को गंभीर रूप से लेना बंद कर देती हैं।

space-in-a-relationshipImage Source :http://behappytips.com/

लड़के जितने अच्छे होंगे वह अपनी लाइफ को उतने ही अच्छे तरीके से बैलेंस कर जीने में विश्वास रखेंगे। जिलके चलते वह हर चीज नियम कायदों से करना पसंद करते हैं। कई बार ऐसे लड़कों को लड़कियां सही से समझ नहीं पातीं और लड़कों से कटने लगती हैं। इसलिए आपको पार्टनर के साथ रहते वक्त थोड़े नियम कायदों को साइड में रखकर चलना चाहिए क्योंकि कई बार ऐसी चीजें होती हैं जो आपको कही ना जाए लेकिन पार्टनर को पसंद नहीं आतीं।

save-your-relationshipImage Source :http://helpwithrelationship.com/

लड़कियों को केयरिंग लड़के पसंद होते हैं, लेकिन हर वक्त जो अपने पार्टनर की आवभगत में लगे रहे ऐसे भी नहीं। इसी से आप समझ जाइए कि हम क्या बात कर रहे हैं। कहते हैं ना कि हद पार करना हर चीज के लिए बुरा है। ऐसे में आपका ज्यादा केयरिंग होना भी आपके पार्टनर को आपसे दूर करने का काम कर सकता है, क्योंकि लड़कियों को प्यार चाहिए होता है पर जरूरत से ज्यादा केयर से वह इरिटेट हो जाती हैं। जिसके चलते वह रिश्ता तक तोड़ देती हैं।

shutterstock57414175Image Source :http://images.medicaldaily.com/

ये बात मानने वाली है कि हमेशा लड़कों को लगता है कि वह जो भी करते हैं सब सही होता है। ऐसे में बता दें कि लड़कियों को कभी ऐसे लड़कों के साथ रहना पसंद नहीं होता है। इसलिए अगर आप अपने रिलेशनशिप को लंबा चलाना चाहते हैं तो समय के साथ खुद को ढाल लें, क्योंकि अपने में बदलाव लाकर पार्टनर को खुश करने में कोई बुराई की बात नहीं होती है। देखा जाए तो इसी में आपकी भलाई है। जिससे आपका पार्टनर भी खुश रहेगा। साथ ही आपको किसी तरह के धोखे का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

relationship-milestones-mainImage Source :http://www.glamour.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here