3 वर्ष बाद मृतक महिला अपनी कब्र से जीवित निकली बाहर, लोग हुए हैरान

0
737
कब्र

 

क्या आप सोच सकते हैं कि मर कर कोई जीवित हो सकता है और वह भी मौत के 3 वर्ष बाद? यदि नहीं, तो आज हम आपको हाल ही में घटी एक ऐसी ही घटना से रूबरू करा रहें हैं जिसमें एक महिला जो करीब 3 साल पहले मर गई थी, वह अब अपनी कब्र से जीवित लौट आई है। इस महिला की तस्वीरें वर्तमान में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। कब्र में अधिक समय तक रहने के बाद इस महिला की स्किन गल चुकी है, पर इसके जीवित होने की बात पर अभी भी लोग विश्वास नहीं कर पा रहें हैं। जिन लोगों ने इस महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं उन पर ओर उनकी तस्वीरों पर वैज्ञानिक दृष्टि से भरोसा नहीं किया जा सकता है, पर जिस इलाके में यह घटना घटित हुई है वहां के लोगों का भरोसा तथा उस इलाके की प्रथा इस बात पर पूरा विश्वास करती है। आपको हम बता दें कि यह घटना इंडोनेशिया में घटित हुई है।

कब्रImage Source: 

इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी द्वीप के ताना तोराजा क्षेत्र के लोगों का असल में यह मानना है कि मौत क्षणिक नहीं, बल्कि एक लंबी प्रक्रिया होती है। कब्र से महिला के जीवित निकलने वाली इस घटना को बहुत से लोग नहीं मान पा रहें हैं, इसलिए हमने इंडोनेशिया की उस परंपरा पर रिसर्च की जिसके तहत यह महिला 3 वर्ष बाद कब्र से बाहर निकली थी और जो सच सामने आया वह यह था कि जिस प्रकार से हमारे देश में लोग अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान आदि करते हैं, ठीक उसी प्रकार से इंडोनेशिया के लोग अपने पूर्वजों को प्रतिवर्ष कब्र से बाहर निकाल कर पूजन आदि कर नए वस्त्र पहना कर उनको फिर से कब्र में डाल देते हैं। इस महिला को भी शायद इसी प्रथा के आधार पर उसकी कब्र से बाहर निकाला गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here