इस जंगह में हैं मुर्दों का राज

0
477

आज तक आपने ऐसा कभी नहीं सुना होगा कि किसी जगह पर मुर्दों का कब्जा हो। लेकिन यह बात बिल्कुल सच हैं। हमारे देश में ही एक ऐसी जगह है जहां पर केवल मुर्दों का ही कब्जा है। इस जंगल की हर चीजों पर भी मुर्दों का ही राज है। जो भी व्यक्ति यहां की किसी भी चीज को अपने घर ले गया है उसके साथ कोई अनहोनी घटना घट जाती है।

Dead bodies rule this forest1Image Source:

इस विषय के बारे में जिसने भी सुना उसने यकीन नहीं किया। लेकिन बाद में यहां की हकीकत को अनुभव करने के बाद सभी ने इस जगह के इस सच को मान लिया कि वाकई यहां पर मुर्दों का कब्जा है। आपको बता दे कि यह जगह प्राचीन द्रोण शिवबाड़ी जंगल है। इस जंगल के तीन छोर पर मरघट बना हुआ है। इसके अलावा एक छोर पर सोमभद्रा नदी है। वहीं इस जंगह के तीनों ओर मरघट में मुर्दे ही जलाए जाते हैं। इस कारण मान्यता यह है कि इस जंगल के पेड़, जमीन और सभी चीजों पर केवल मुर्दों का ही कब्जा है। यहां की किसी भी चीज को इंसान इस्तेमाल नहीं कर सकते। लोगों का कहना कि यहां की चीजों और लकड़ियों को कोई इंसान किसी भी काम के लिए ले जा नहीं सकता। अगर कोई इंसान यहां की लकड़ियां ले भी जाता है तो उसके साथ कुछ अनहोनी घटनाएं घट जाती है। यहां की लकड़ियों से सिर्फ मुर्दे ही जलाए जाते है।

कई लोगों की हो चुकी है मौत
कई लोगों ने इस बात को झूठा मानकर यहां की लकड़ियों को ले जानें की कोशिश भी की लेकिन उनकी रहस्यमयी मौत हो गई। इतना ही नहीं इस जंगल की लकड़ियों को यहां पेड़ पौधों की पत्तियों तक को आस पास वाले लोग घर तक नहीं ले जाते हैं। यहां पर एक मान्यता यह भी है कि इस जगह पर द्वापर युग में पांडवों के गुरू द्रोणाचार्य रहा करते थे। यहीं पर उन्होंने पांडवों को धनुर्विघा का ज्ञान दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here