मशहूर कलाकार हेमा उपाध्याय और उनके वकील की लाश मिली एक गटर में

0
350

महाराष्ट्र की राजधनी मुंबई या यू कहें कि सपनों का शहर मुंबई अपने फैशन, आकर्षक जीवनशैली, बालीवुड की चकाचौंध का लिए जाना जाता है, पर इस चकाचौंध के बीच सजती इस मुंबई में ना जाने कितने लोगों की जिंदगियां दफन हो जाती हैं। अभी हाल ही में शीना बोरा मर्डर केस लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। यह मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि इस महानगरी में एक बार फिर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक गटर में दो लाशें बरामद हुई। जिस तरह से ये लाशें ठिकाने लगाई गई थी उसे देख कर पुलिसवाले भी हैरान हैं। दोनों लाशों को बॉक्स में भर कर गटर में डाला गया था।

hema upadhyayImage Source: http://pbs.twimg.com/

इस घटना को लेकर अभी तक जो खुलासा हुआ वो बड़ा ही चौंकाने वाला था। जिन दो लाशों को गटर से बरामद किया गया वो मशहूर कलाकार हेमा उपाध्याय और उनके वकील हरीश की है। हेमा (43) और हरीश (65) की लाश अर्धनग्न स्थिति में बरामद हुई है। गत्तों के बॉक्स में प्लास्टिक शीट में लिपटे दोनों शव के हाथ बंधे हुए थे। शरीर पर अंतर्वस्त्र के अलावा कुछ नहीं था। शक है कि पहले दोनों की गला दबाकर हत्या की गई, फिर लाशों को नाले में फेंका गया। लाशें पूरी तरह सड़ी नहीं हैं। इसलिए हत्या दो दिन पहले किए जाने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

hema upadhyay muderImage Source: https://d1u4oo4rb13yy8.cloudfront.net

पेशे से कलाकार हेमा और चिंतन की शादी 98 में हुई थी। शादी के 12 साल बाद 2010 में दोनों ने तलाक की अर्जी दी थी। हेमा ने 2013 में अपने पति के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसे लेकर दोनों में कानूनी जंग चल रही थी। हेमा का आरोप था कि चिंतन उनके कमरे की दीवारों पर अश्लील स्केच बनाते थे। जिसकी रिपोर्ट हेमा ने पुलिस थाने में दर्ज करायी थी।

मशहूर कलाकार हेमा उपाध्याय के वकील इस मामले को देख रहे थे। कांदिवली जोन के डीसीपी विक्रम देशमारे की मानें तो पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले की गंभीरता देखते हुए अपराधियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here