पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की हालत फिर नाजुक

0
428

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की हालत एक बार फिर बिगड़ जाने के कारण उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू अपने जन्मदिवस के दौरान मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए हुए थे। पिछले कुछ दिनों से वे कटरा में ही रूके हुए थे वहीं उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने उनका इलाज होटल में ही किया। बताया जा रहा है कि एक बार फिर हालत बिगड़ने पर उन्हें विशेष विमान से कटरा से दिल्ली लाया जाएगा।

फिलहाल इस समय वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। कुछ दिनों पहले भी पैरों की नसों में खून जमने के कारण वो दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि सूत्रों के मुताबिक अब नवजोत सिंह सिद्धू की हालत में पहले से कुछ सुधार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here