व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने किया गाय को गिरफ्तार!

0
504

एक आदमी की हत्या के आरोप में एक गाय को गिरफ्तार किया गया। यह जानकर आप जरूर चौंक गए होंगे पर ऐसा असल में हुआ है, वो भी अपने ही देश में। यह घटना हुई है गुजरात के मेहसाणा में। आपको बता दें कि इससे पहले भी गुजरात पुलिस चर्चा में आ चुकी है। उस समय गुजरात पुलिस ने शेरों को आजीवन कारावास देने का फैसला किया था और अब एक गाय को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है।

जानिये क्यों किया गया गाय को गिरफ्तार –

Cow gets arrested1Image Source:

गाय को गिरफ्तार करने के पीछे की असल वजह हम आपको बताते हैं। असल में मेहसाणा की शिवशंकर सोसायटी के बाहर अभय सिंह नामक एक रिक्शा चालक अपने रिक्शा का टायर बदल रहा था। तभी अचानक एक गाय दौड़ती हुई आई और उसको टक्कर मार दी। जिसके कारण अभय गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय ही उसकी मौत हो गई। बहुत से लोगों ने इस घटना पर अपना आक्रोश जताया और प्रशासन पर सही से काम न करने के आरोप भी लगाए। जिसके कारण दबाव में आई पुलिस ने गाय को पकड़ लिया और गिरफ्तार कर थाने ले गई। गाय को वहीं थाने में ही खूंटे से बांध कर रख दिया।

वन विभाग के अफसरों से भी इस विषय पर चर्चा की गई कि आखिर जानवर खूंखार क्यों हो जाते हैं। इस पर वन विभाग के लोगों का कहना है कि जानवर कभी-कभी अपने शरीर में आये परिवर्तनों के कारण खूंखार हो जाते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी गुजरात पुलिस चर्चा में आ चुकी है। उस समय गुजरात पुलिस ने शेरों को आजीवन कारावास देने का फैसला किया था।

Cow gets arrested2Image Source:

असल में उस समय कुछ लोगों का शेरों द्वारा शिकार करने की खबर आई थी और पुलिस ने 18 शेरों को गिरफ्तार किया था। उन पर टेस्ट किये गए और सिर्फ 3 शेरों पर लोगों को मारने की पुष्टि हुई थी तो 3 शेरो को पिंजरे में बंद कर बाकी को छोड़ दिया था। यह खबर काफी चर्चा का विषय गुजरात बनी रही थी और अब एक गाय को गिरफ्तार करने का मामला गुजरात पुलिस में आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here