इस रेस्टारेंट में पुलिस लेती है ऑर्डर, कैदी सर्व करते हैं खाना

0
369

दुनिया में कई तरह की अजीबो गरीब चीजें हैं। अगर बात रेस्टोरेंट्स की हो तो दुनिया में कई अलग-अलग तरह के रेस्टोरेंट्स मौजूद हैं। कहीं टॉयलेट शीट पर खाना परोसा जाता है, तो कहीं सांपों के घर में खाना सर्व किया जाता है। आज हम आपको एक ऐसे रेस्टारेंट के बारे में बताएंगे जहां पर पुलिस आपके खाने का ऑर्डर लेने आती है और कैदी आपको खाना सर्व करते हैं। यह रेस्टोरेंट चेन्नई में कैदी किचन के नाम से मशहूर है, जहां पर देखने लायक नजारा होता है।

Kaidi_RestaurantImage Source: http://www.thehindu.com/

चेन्नई के इस कैदी किचन रेस्टोरेंट में पुलिस लोगों से ऑर्डर लेती है और कैदी खाना सर्व करते हैं। हमें पता है कि यह सब जान कर आपके मन में तमाम सवाल उठ रहे होंगे तो चलिए असलियत क्या है आपको बता ही देते हैं। दरअसल इस रेस्टोरेंट में हकीकत में पुलिसकर्मी या कैदी नहीं होते बल्कि यह वहां काम करने वाले लोग होते हैं, लेकिन यह पुलिस और कैदी की पोशक में होते हैं जिस कारण वहां का नजारा देखने लायक होता है।

यही नहीं इस रेस्टोरेंट पर डायनिंग चेयर भी पुलिस स्टेशन के जैसी ही होती है। इसी के साथ रेस्टोरेंट की सारी इंटीरियर बिल्कुल जेल जैसी ही होती है। रेस्टोरेंट में आते ही आपको ऐसा महसूस होगा कि आप किसी जेल में आए हैं। यहां का खाना काफी लजीज और स्वादिष्ट होता है। इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर केवल वेजिटेरियन खाना ही मिलता है।

हम आपको बता दें कि इस मशहूर रेस्टोरेंट में बार या क्लब भी नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को कानून की अहमियत समझाना है। इसी के साथ यह रेस्टोरेंट अपराध दूर करने के लिए भी प्रेरित करता है।

resturant1Image Source: http://sim04.burrp.net/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here