आज का इतिहास- रॉलेट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह की घोषणा

-

1 मार्च के दिन ने भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। इस दिन ही महात्मा गांधी ने रॉलेट एक्ट के खिलाफ सन् 1919 में सत्याग्रह शुरू करने की घोषणा की थी। रॉलेट एक्ट के तहत ब्रितानी सरकार को यह अधिकार मिल गया था कि वह किसी भी भारतीय नागरिक पर अदालत में मुकदमा चलाए बिना उसे जेल की सलाखों के पीछे डाल सकती थी। इसका मकसद भारत में हो रहे राष्ट्रीय आंदोलन को दबाना था। वहीं, सत्याग्रह का शाब्दिक अर्थ है सत्य के लिए आग्रह करना।

1Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

वैसे तो सत्याग्रह का सर्वप्रथम सूत्रपात 1894 में दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी ने कर दिया था, जिसके बाद 1917 में भारत में सबसे पहला सत्याग्रह आन्दोलन शुरू किया गया था। 1917 में हुआ सत्याग्रह नील की खेती के लिए हुआ था।

भारत और विश्व के इतिहास में 1 मार्च को हुई कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं-

1640- ब्रिटेन को मद्रास में व्यापार केंद्र खोलने की अनुमति मिली।
1775- नाना फड़णवीस और ब्रिटेन के बीच पुरन्धर संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1908- टाटा आयरन और स्टील कंपनी की स्थापना जमशेदपुर में की गई।
1969- नयी दिल्ली-कोलकाता के बीच प्रथम राजधानी ट्रेन शुरू।

2Image Source: http://3.bp.blogspot.com/

1998- नौवीं पंचवर्षीय योजना का मसौदा जारी किया गया।
2011- चीन के जियान्गसू प्रांत में 700 वर्ष पुरानी ममी का मकबरा मिला।
2013-मलेशिया सरकार और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गए।
2014- चीन के कुनमिंग रेलवे स्टेशन में आतंकवादियों के समूह ने चाकू से हमला कर 29 लोगों को मार डाला।

Upasana Bhatt
Upasana Bhatthttp://wahgazab.com
एक लेखिका होने के नाते दुनिया को देखने का मेरा अपना अलग नजरीया है। मैं अपने आस-पास हो रही घटनाओं पर लिखना पसन्द करती हुँ ताकि सबके आगे सही तरीके से सच रख सकुं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments