सलमान की एनजीओ ‘बीइंग ह्यूमन’ में बवाल

0
581

सलमान खान कितने दरिया दिल इंसान हैं यह तो सभी को अच्छे से पता है। शायद इसी का ये कारण है कि लोग अपने इस सुपरस्टार के लिए काफी दिवाने हैं। उनकी दरियादिली के किस्से कुछ-कुछ दिनों बाद लोगों को देखने को मिलते ही रहते हैं। अगर आपको पता ना हो तो बता दें कि सलमान गरीब और जरूरतमंद लोगों के अलावा असहाय बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए एक एनजीओ ‘बीइंग ह्यूमन’ भी चलाते हैं। जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को पता है। यह ऑनलाइन या स्टोर के जरिए कपड़े सहित कई चीजें बेचता है। जिसमें सेलिंग का कुछ हिस्सा उन गरीब और असहाय लोगों और बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए जाता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान खान की ये एनजीओ अब एक मामले को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। अब आप जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर सलमान की इस एनजीओ में ऐसा क्या हुआ। दरअसल ‘बीइंग ह्यूमन’ एनजीओ में काम करने वाली एक लड़की के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसके कारण अब ‘बीइंग ह्यूमन’ सुर्खियों में छा गई है। बता दें कि पुणे की ‘बीइंग ह्यूमन’ फ्रेंचाइजी में 26 साल की ये लड़की बतौर सेल्स एग्जीक्यूटिव काम करती है। उसने दो लोगों पर मारने और शारीरिक संबंध का दवाब बनाने का आरोप लगाया है।

SALMANImage Source: http://www.thehindubusinessline.com/

खबरों के मुताबिक पीड़ित लड़की ने बीइंग ह्यूमन कंपनी के डायरेक्टर व आईटी में काम करने वाले शख्स पर कार में जबरन बैठाकर सेक्स की डिमांड करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। लड़की ने बताया कि 26 फरवरी को विजिट करने आए एक आरोपी ने खुद को सलमान खान की एनजीओ का डायरेक्टर बताया था। जिसके बाद उसने 9 मार्च को पुणे के एक कैफे में उसे मिलने बुलाया। उसने मिलने से मना किया तो उसे काम से निकालने की धमकी दी। जिसके बाद लड़की डरते हुए उससे मिलने पहुंची। लड़की के मुताबिक आरोपियों ने पहले तो उसकी सैलरी बढ़ाने से लेकर प्रमोशन करने तक की बात उसके सामने रखी, जिसके बदले में उन लोगों ने उस से सेक्स की डिमांड की।

coverImage Source: https://i.ytimg.com/

लड़की का कहना है कि उस वक्त वह किसी तरह वहां से भाग निकली, लेकिन अगले दिन आरोपियों ने फिर उसे जबरन कार में बैठाकर उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से वह उनके चंगुल से निकलकर बीइंग ह्यूमन कंपनी पहुंची और वहां के मैनेजर को सारी आपबीती सुनाई।

जब कंपनी के मैनेजर ने सारा मामला सुना तो मुंबई के ऑफिस में इन लोगों का पता लगाने की उन्होंने कोशिश की, लेकिन इन लोगों का उन्हें वहां से कोई रिकॉर्ड नहीं मिल पाया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दे दी गई। बहरहाल मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच को आगे बढ़ा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here