सैकड़ो वर्ष पहले भी थे एलियंस धरती के संपर्क में

0
358

आज के समय के वैज्ञानिक भले ही एलियंस के विषय में ठोस जानकारियां न जुटा पाएं हो लेकिन एलियंस हमसे कई वर्षों पहले से ही काफी आगे रहें है। जिस समय पृथ्वी में रेल गाड़ियां भी नहीं थी उस समय भी एलियंस ने हमेशा संपर्क बनाए रखा था। इसकी पुष्टि फ्रांस में मिले कुछ सिक्कों से होती है। यह सिक्के 1680 से 1856ई0 के समय के है। इनमें उड़नतश्तरियों के चित्र मिले है। जो इस बात की पुष्टि करते है कि सैकड़ो वर्ष पहले भी एलियंस पृथ्वी पर आते जाते रहते थे।

ufo coin1Image Source:

आज भले ही एलियंस के वजूद को लेकर कई बार बहस छिड़ी हो, परंतु एलियंस के विषय में कोई भी वैज्ञानिक किसी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच पाया है। हमारी दुनिया में एलियंस की मौजूदी हमेशा से ही कौतूहल का विषय बनी रही है। एलियंस से जुड़ी कई फिल्में देश और विदेशों में बनाई जा चुकी है। हम एलियंस की उड़नतश्तरियों की जैसी कल्पना करते हैं ठीक वैसी ही उड़नतश्तरियों की आकृति फ्रांस के 1680 से 1856 के सिक्कों में मिलती है। इन सिक्कों के आधार पर पता चलता है कि उस समय के लोगों को भी उड़नतश्तरियों के विषय में पता था। तभी तो इन सिक्कों में उन आकृतियों को बनाया गया है। एक विदेशी वेबसाइट को यह सिक्के मिलें है जिसमें एलियंस के होने का सबूत मिलता है। जानकारी के अनुसार यह सिक्के उस समय जुए खेलने के लिए प्रयोग में लाए जाते थे। लेकिन इन बने हुए यूएफओ के चित्र से साफ पता चलता है कि एलियंस पृथ्वी पर कई वर्षों पहले से ही आते रहे है। दूसरे ग्रहों के बारें में जानकारी एकत्रित करने वाले स्कॉट सी वेयरिंग ने कहा कि इस बात की पुष्टि हो रहीं है कि एलियंस की हम पर पहले से ही नजर है। हमारे वैज्ञानिक भले ही उन तक न पहुंच पाएं हो लेकिन वो हमारे वजूद को जान चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here