जन्मदिन: बिपाशा ने अपनी बांग्ला ब्यूटी से सबको किया कायल

0
386

बॉलीवुड में एक वक्त ऐसा भी था जब सिर्फ गोरी और खूबसूरत हिरोइन्स का ही इस इंड्रस्ट्री में सिक्का जमता था। बदलते वक्त के साथ-साथ यह सोच भी बदलती चली गई, जब से बांग्ला ब्यूटी बिपाशा बसु ने इस इंड्रस्ट्री में कदम रखा। बॉलीवुड की इस बिल्लो रानी ने अपने सांवले रंग और सेक्सी फीगर के साथ एंट्री करते ही ना जाने कितने लोगों को अपना दिवाना बना डाला था। आज के वक्त की अगर बात करें तो बेशक बॉलीवुड में उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट बेहद छोटी हो, लेकिन आज भी उनकी गिनती हमेशा टॉप की हिरोइनों में ही होती है। आज इसी बांग्ला ब्यूटी बिपाशा बसु का जन्मदिन है।

bipashaImage Source: httpimages.indianexpress.com

7 जनवरी 1979 को दिल्ली में जन्मी बिपाशा बेशक आज बॉलीवुड की जान बनी हुई हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वह हिरोइन नहीं बल्कि डॉक्टर बनने का ख्वाब देखती थीं। अपनी 12वीं साइंस साइड से पास करने के बाद बिपाशा को कोलकाता में कॉलेज के दौरान फैशन के प्रति आकर्षण पैदा हुआ था। 1996 में पहली बार उन्हें तब नोटिस किया गया जब उन्होंने मुंबई में पोर्ड सुपर मॉडल का पुरस्कार जीता। उसके बाद उन्होंने सोनू निगम की सुपरहिट एलबम में भी काम किया। हालांकि एलबम में काम करने से उनको फिल्मों में एंट्री नहीं मिल पाई। फिल्मों में एंट्री के लिए उनको काफी स्ट्रगल करना पड़ा।

bipash and karanImage Source: httpimages.indianexpress.com

साल 2001 में अजनबी फिल्म में उनको पहला मौका मिला, लेकिन 2002 में आई उनकी फिल्म राज ने उनकी किस्मत के सारे दरवाजे खोल दिए। उनकी यह फिल्म काफी हिट गई। इस फिल्म के साथ ही बिपाशा का बोल्ड अंदाज बॉलीवुड के साथ लोगों को भी भा गया। जिसके बाद ‘जिस्म’ फिल्म ने उन्हें जल्द ही हॉट अदाकारा का खिताब भी दिला दिया। इसके बाद तो देखते ही देखते मानों जैसे यह बांग्ला ब्यूटी बॉलीवुड के साथ लोगों के दिलों की जान बन गई।

bipasha

बिपाशा बसु ने अपने सिने करियर में अब तक लगभग 55 फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा बिपाशा ने तमिल, तेलगु और बंगला फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। जिसमें उन्होंने कई तरह के अलग-अलग रोल निभाए हैं और लोगों ने भी अनकी अदाकारी को बखूबी सराहा है।

जॉन के साथ लव अफेयर्स में काफी उथल-पुथल सहन करने के बाद बिपाशा बसु अब करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी बिजी है। साथ ही वह एक अनुभवी अदाकारा के रूप में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि नए साल के साथ बिपाशा बसु भी कामयाबी की नई ऊंचाइयां छुएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here