शादी के बाद कुछ इस तरह नजर आईं बिपाशा

0
556

बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी बिपाशा बासु आजकल अपनी शादी की खबरों के कारण मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बिपाशा ने बीते 30 अप्रैल को करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की है। अपनी शादी में बिपाशा काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं अब उनका शादी के बाद का लुक भी सामने आ गया है। बिपाशा ने शादी के बाद की अपनी कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

बिपाशा की शादी का समारोह तो काफी शानदार था, जिसमें बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं। जब से बिपाशा की शादी की रस्में शुरू हुई तब से सोशल मीडिया में उनकी शादी से संबंधित कई सारी तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। उनकी मेंहदी की तस्वीरें हों या शादी की, हर तस्वीर में बिपाशा बहुत ही सुन्दर लग रही हैं।

Untitled4-700x415Image Source :http://www.tribunereporter.com/

वैसे बिपाशा की शादी की तस्वीरें तो आपने देख ली, लेकिन क्या आपने बिपाशा की शादी के बाद की तस्वीरें देखी हैं। बता दें कि हाल ही में बिपाशा ने अपनी शादी के बाद की कुछ तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वो एक सफेद रंग की ड्रेस में दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने हाथ में लाल और सफेद रंग के कड़े भी पहने हुए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी मांग में सिन्दूर भी लगा रखा है। इस लुक में बिपाशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बिपाशा ने अपने फैंस को थैंक्स भी कहा है।

bipasha_2_1462345668Image Source :http://i1.dainikbhaskar.in/

गौरतलब है कि बिपाशा की यह पहली और करण सिंह ग्रोवर की तीसरी शादी है। वहीं इन नई तस्वीरों को देखकर यह साफ लग रहा है कि शादी के बाद बिपाशा काफी खुश हैं और इन तस्वीरों से वो अपने फैंस के साथ भी अपनी खुशी को बांटना चाह रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here