बिपाशा ने मनाया करण का बर्थडे

0
349

बंगाली बाला बिपाशा बसु आजकल अपने बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में दोनों का यह गुपचुप प्यार करण के 34वें बर्थडे पार्टी में देखने को मिला। जहां बिपाशा करण के साथ केक काटते हुए स्पॉट की गईं।
बिपाशा ने करण को बर्थडे विश करने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की मदद ली और उनके साथ फोटो अपनी डालकर उसमें यह प्यारा सा कैप्शन भी लिखा ‘Happy Birthday i am ksg official! Happiness happiness and more happiness for you forever Stay the way you are Love love love’

more-happiness-for-you-forever-StayImage Source :http://celebsandcinema.com/wp-content/

बिपाशा का करण के प्रति यह प्यार देखकर तो ऐसा ही लग रहा है मानो दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वैसे तो पिछले दिनों यह खबरें भी आईं थी कि दोनों मार्च के पहले सप्ताह में सगाई भी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है।

हम आपको बता दें कि करण सिंह और बिपाशा के बीच नजदीकियां फिल्म अलोन के दौरान बढ़ी। जिसके बाद दोनों को कई बार इवेंट्स और छुट्टियां मनाते हुए साथ देखा गया। फिलहाल करण इन दिनों अपनी दूसरी पत्नी जेनिफर विंगेट से तलाक के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं। जैसे ही उनका तलाक होता है उसके बाद ही वह बिपाशा के साथ शादी के बंधन में बंधने के बारे में सोचेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here