बिग बॉस, एपिसोड 4- कपल्स के बीच चल रहा है कॉल्ड वॉर

0
382

बिग बॉस 9 के पहले हफ्ते का वीकेंड नजदीक है… अब आपको सलमान को देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खुशनसीब होते हैं बिग बॉस में वो फिरंगी मेहमान, जिनके साथ होते हैं सलमान..जी हां, इसी लाइन से सल्लु मियां नए हफ्ते की शुरुआत करने वाले हैं। ये लाइन और किसी के लिए बल्कि मंदाना करीमी के लिए है। इसकी दो वजह हैं- एक तो मंदाना का फिरंगी होना, दूसरा घर में सबके टारगेट पर होना। चलिए आपको बताते हैं बिग बॉस 9 के एपिसोड 4 का हाल-

दम लगा के हईशा

Bigg Boss Day-4 (2)Iamge Source: http://sim03.in.com/

घर में एक और टास्क होने वाला है। इस टास्क में सबसे पहले बारी आई प्रिंस और रोशेल की। इस टास्क को जीतने के लिए इन दोनों को कुत्ता बनना था। टास्क जीतने के लिए प्रिंस कुछ भी कर गुजरते हैं और इससे उनकी रौशेल से बहस भी हो जाती है।

मंदाना और रौशेल के बीच कैट फाइट

Bigg Boss Day-4 (5)Image Sourcehttp://sim06.in.com/

मंदाना की वजह से आखिर रौशेल रो पड़ती हैं, क्योंकि मंदाना उन्हें अपने बॉएफ्रेंड कीथ से अलग रखती हैं। जब मंदाना ने कीथ को कहा कि वो रौशेल को समझाएं की उन्हें उनसे कोई नहीं छीनेगा, तो कीथ उन्हें अच्छा सा जवाब देते हैं।

किश्वर-अमन के बीच कॉल्ड वॉर

Bigg Boss Day-4 (6)Image Source: http://sim01.in.com/

घर में एक और जोड़ा जुदाई का गम सह नहीं पा रहा है। वो हैं सुयश और किश्वर। सुयश को किश्वर से दूरी नागवार गुजरती है और वो इस बारे में अमन से सीधे-सीधे बात भी करेंगे कि वो किश्वर को कभी तो छोड़ें। पहला हफ्ता खत्म होने की कगार पर है, इसलिए जल्द ही कैप्टन के नाम का भी चुनाव होगा। कैप्टन बनने के लिए टास्क में परफॉर्म भी करना होगा। आपको बता दें कि पहला कैप्टन युविका, विकास, अमन और किश्वर में से कोई एक चुना जाएगा। बिग बॉस घरवालों को दोनों जोड़ी को डिस्ट्रैक्ट करने के लिए कहता है। टास्क के दौरान किश्वर थोड़ा ढीली पड़ जाती हैं क्योंकि अमन उनकी आर्म पर काफी प्रेशर डालते हैं। ये देख सुयश को गुस्सा आ जाता है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

घर का तीसरा कपल जोकि एक्स कपल हैं या फिर प्रेजेंट कपल ये तो अंकित और रूपल को भी नहीं पता। ये दोनों एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स को समझ नहीं पा रहे हैं। दरअसल उन्हें यही समझ नहीं आ रहा है कि उनका ब्रेक अप हुआ है या नहीं और दोनों ही जल्द ही फटने वाले हैं।

Bigg Boss Day-4 (1)Image Source: http://sim02.in.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here