ब्रजेश्वरी शक्तिपीठ – कोई मुसीबत आने पर इस प्रतिमा की आंखों से निकलने लगते हैं आंसू

0
634
Remove term: brajeshwari devi temple kangra brajeshwari devi temple kangra

आज हम आपको एक ऐसे स्थान जो कि ब्रजेश्वरी शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्द है उसके बारे में जानकारी दे रहें हैं जहां रखी एक देव प्रतिमा की आंखों से उस समय आंसू निकलने लगते हैं जब इस स्थान पर कोई मुसीबत आने वाली होती है। जी हां, यह सच है पर सबसे पहले हम आपको इस स्थान के बारे में बता रहें हैं, जहां पर यह प्रतिमा स्थित है। असल में इस स्थान का भी अपना बहुत बड़ा महत्त्व है तो आइए सबसे पहले जानते हैं इस स्थान के बारे में।
चमत्कारी देव प्रतिमा जिस स्थान पर स्थापित है उस स्थान का नाम “ब्रजेश्वरी शक्तिपीठ” है। यह देवी का शक्तिपीठ है और यहां पर बड़ी संख्या में देवी के भक्त आते हैं। आपको हम बता दें कि यह स्थान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा नामक जिले के नगरपुर धाम में स्थित है। पौराणिक कथाओं से पता चलता है कि इस स्थान पर देवी सती का दाहिना वक्ष कट कर गिरा था, इस कारण यह स्थान देश के 52 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में तीन गुंबद है और यहां पर हिंदू, मुस्लिम तथा सिक्ख बड़ी संख्या में देवी मां के दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर के ये टीम गुंबद हिंदू, मुस्लिम तथा सिक्ख धर्म के प्रतीक मानें जाते हैं।

brajeshwari devi temple kangra

Image Source:

ब्रजेश्वरी शक्तिपीठ में भगवान भैरव की एक चमत्कारी प्रतिमा है। माना जाता है कि कांगड़ा के स्थान पर जब भी कोई मुसीबत आती है, तो इस प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं तथा प्रतिमा के शरीर से पसीना भी निकलने लगता है। उस समय मंदिर का मुख्य पुजारी विशाल हवन कर मुसीबत से छुटकारा पाने के उपाय करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here