बॉलिवुड की टॉप हीरोइन ऐश्वर्या राय बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं

0
390

बॉलिवुड में ऐश्वर्या राय बच्चन एक ऐसा नाम है जिसकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। ऐश्वर्या का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलूर में हुआ था। वह भारत की टॉप हीरोइन मानी जाती हैं। उन्होंने हिन्दी सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पटल पर लोकप्रिय बनाने में बहुत मदद की है।

आज ऐश्वर्या राय को जो सफलता हासिल है उसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। इसी के साथ-साथ उन्हें आलोचनाओं से भी दो-चार होना पड़ा था। मुश्किलों से जूझते, खुद को निखारते-संवारते ऐश्वर्या ने हिंदी फिल्मों में लंबी और सम्मानजनक पारी खेली है। ऐश्वर्या राय बच्चन अंतरराष्ट्रीय स्तर की अभिनेत्री बन चुकी हैं। वे भारतीय सिनेमा का अंतरराष्ट्रीय चेहरा हैं। ऐश्वर्या ना सिर्फ एक सफल अभिनेत्री हैं, बल्कि एक सफल पत्नी, बहू और मां के रूप में भी उन्होंने खुद को साबित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here