Aurora alien – यहां टकराया था एलियंस का जहाज, आज भी बनी हुई है उसकी कब्र

0
554
Aurora alien

एलियंस होते हैं या नहीं इस बात पर अभी तक आपने बहुत कुछ पढ़ा या सुना होगा। बहुत से वैज्ञानिक आज भी एलियंस के बारे में खोज कर रहें हैं, लेकिन हम आपको जिस स्थान और घटना के बारे में बता रहें हैं। वह न सिर्फ सच्ची है बल्कि अपने आप में बहुत रोचक भी है। इस प्रकार की घटनाओं को अक्सर सरकार द्वारा दबा दिया जाता है, पर यह घटना Aurora alien के रूप में आज भी जीवंत है और एलियंस के अस्तित्व की सच्ची प्रतीक है।

Aurora alienImage source:

1897 में घटी थी यह घटना

1897 में घटी थी यह घटनाImage source:

dalas morning नामक न्यूज़ पेपर में 19 April 1897 में एक घटना का स्पष्ट रूप से छापी गई थी कि 17 April 1897 को Aurora city के पास स्थित wind mile से एक UFO सुबह 6 बजे टकरा कर क्रैश हो गया था। वहां के लोगों ने इस क्रैश हुए UFO को देखा था। जो मलवे में तब्दील हो चुका था। वहां पर लोगों ने एक एलियन को भी देखा, जो की मृत अवस्था में था। लोगों ने उसकी लाश को उठा कर aurora cemetery में धार्मिक रीती रिवाज से दफन कर दिया था। UFO के मलवे को पास के ही एक कुएं में डाल दिया गया था। इस प्रकार दफन हुआ एलियन Aurora alien कहलाया।

मौजूद है एलियन की कब्र

मौजूद है एलियन की कब्रImage source:

आपको बता दें कि Aurora alien की वह कब्र आज भी उसी स्थान पर है। आप उस स्थान पर जाकर आज भी कब्र को देख सकते हैं। बहुत से शोधकर्ता आज भी इस कब्र के पास आते जाते रहते हैं। कुछ लोग इस कब्र को महज काल्पनिक मानते हैं तो कुछ वास्तविक घटना। इस स्थान पर लोगों का विश्वास 1935 में बढ़ गया जब एक व्यक्ति ने इस स्थान को खरीद कर इसके कुएं को साफ कराया। कुएं का पानी मलवे के कारण दूषित हो चुका था इसलिए उसको सील करा दिया गया।

नहीं मिली कब्र खोदने की परमिशन  

नहीं मिली कब्र खोदने की परमिशन  Image source:

1973 में “MUFON” ( mutual ufo network’s ) ने सरकार से Aurora alien की कब्र खोदने की इजाजत मांगी थी, पर सरकार की ओर से उनको परमिशन नहीं मिली। इसके बाद में UFO hunters organization ने भी इस कब्र की खुदाई की इजाजत सरकार से मांगी पर इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने ground penetrating radar की सहायता से इस कब्र की ऊपरी जांच की। जांच में यह तो पाया गया था कि अंदर किसी जीव की लाश है, पर वह कौन से जीव की है यह आज तक पता नहीं लग सका। कुल मिलाकर सरकार ने अभी तक इस कब्र को खोलने की इजाजत नहीं दी है। यही कारण है कि अब तक इस कब्र का रहस्य रहस्य ही बना हुआ है। यदि इस कब्र का रहस्य खुलता है तो इस बात की पुष्टि हो सकती है कु हमारी धरती पर एलियंस आते जाते हैं अथवा नहीं। खैर अभी तक यह कब्र अपने में रहस्य ही बनी हुई है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here