एक साल का लंबा सफर तय कर लौटे अंतरिक्ष यात्री

-

अमेरिका के अतंरिक्ष यात्री एक साल अंतरिक्ष में बिता कर लौटे हैं। लंबे समय की यात्रा कर धरती पर वापस लौटे स्कॉट केली का यह अनुभव बेहद ही खास रहा। अंतरिक्ष में मौजूद इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में आमतौर पर जितने दिन बिताए जाते हैं कैली ने उससे दोगुना समय वहां पर बिताया है। इस यात्रा से अंतरिक्ष के अनसुलझे पहुलओं का उजागर करने में मदद मिलेगी।

अतंरिक्ष-यात्री-स्कॉट-केली-इंटरनेशनल-स्पेस-सेंटर-से-340Image Source :http://i2.cdn.turner.com/

अतंरिक्ष यात्री स्कॉट केली इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से 340 दिनों की यात्रा करके धरती पर वापस आए हैं। इसमें उनके साथ रूस के अतंरिक्ष यात्री मिखाइल कोर्निएंको भी लौटे हैं। इस यात्रा के दौरान मिली जानकारियों से यह पता लगाया जाएगा कि इतने लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने से उनके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा। वैज्ञानिक अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली के शरीर की तुलना उन्हीं के भाई से करेंगे और उनके शरीर की सही स्थिति की जांच करेंगे। सोयूज नामक कैप्सूल कोर्निएंको रूसी मिशन के दूसरे सदस्य सर्गेई वोल्कोव के साथ ही केली को लेकर कजाखस्तान में उतरा। अंतर्राष्ट्रीय स्पेस मिशन की यह एक रिकॉर्ड यात्रा है। इस यात्रा को करने के बाद से कमांडर केली ने अपनी अंतरिक्ष यात्राओं में कुल 520 दिन बिताए हैं। इस यात्रा में केली सलाद के कुछ बीज भी अपने साथ लाए हैं। उनके साथी पीक इसे उगाने के लिए अपने साथ ले गए थे। इन बीजों की भी वैज्ञानिक जांच करेंगे और देखेंगे कि पृथ्वी के और अंतरिक्ष के वातावरण में बीजों के उगने पर क्या अंतर होता है।

अमेरिका-के-अतंरिक्ष-यात्री-एक-साल-अंतरिक्ष-में-बिता-कर-लौटेImage Source :http://infotainment.gr/wp-content/

इस यात्रा के बाद लौटे केली ने बताया कि शारीरिक तौर पर वह धरती पर आकर अच्छा महसूस कर रहे हैं। धरती और अपने अहम लोगों से दूर होना बेहद ही मुश्किल दौर होता है।

vikas Arya
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments