अनुष्का शर्मा संग विराट कोहली एयरपोर्ट पर पकड़े गए

0
435

भारतीय स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में मुबंई एयरपोर्ट पर साथ देखे गए। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा गोवा में अपना विकेंड मनाकर लौटे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर कैमरे को देखते ही विराट कोहली घबरा गए। मीडिया इस बात को ना उठाए इसलिए उन्होंने अपना मुंह बैग से छिपा लिया।

viratkohli-anushkaImage Source: http://indianexpress.com/

बीते दिनों अनुष्का-विराट के साथ क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा भी गोवा गए हुए थे। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव लाइफ के बारे में लोग ज्यादा जानना चाहते हैं। इसलिए भी ये कैमरे की नजर में अक्सर आ जाते हैं। ये दोनों कुछ दिनों पहले मुंबई एयरपोर्ट पर गोवा से विकेंड से आते हुए देखे गए। पहले इन दोनों की शादी की खबरें आ रही थी, जिसका खुद अनुष्का शर्मा ने खंडन किया था।

1-anushka-viratImage Source: http://indianexpress.com/

ऐ दिल है मुश्किल फिल्म की थोड़ी सी शूटिंग के बाद अनुष्का शर्मा गोवा में विराट कोहली के साथ विकेंड पर गईं। विकेंड से आते समय दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। एयरपोर्ट पर कैमरे को देखते ही विराट कोहली बचने लगे। उन्होंने अपने बैग से ही मुंह छिपा लिया। विराट कोहली की इस अदा को देखते ही अनुष्का मुस्कुराने लगीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here