अनुष्का ने विराट के प्रपोजल को किया रिजेक्ट

0
359

इस वर्ष की शुरूआत से ही देश के चर्चित प्रेमी युगलों की दूरियों की खबरें सुनने में आ रही हैं। बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों के बाद अब क्रिकेट के धुरंधर खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बीच भी दूरियां बढ़ गई हैं। इन दोनों का रिश्ता टूटने की कागार पर पहुंच गया है। विराट के प्रपोजल को अनुष्का ने मना कर दिया है। जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में मुश्किल दौर शुरू हो गया है।

इन दिनों बीते वर्ष की हॉट जोड़ी में गिने जाने वाले अधिकतर प्रेमियों के बीच परेशानियों का दौर शुरू हो चुका है। पहले कैटरीना कैफ-रणबीर कपूर, फरहान-अधुना और फिर मलाइका-अरबाज के बाद अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिश्तों के बीच भी टेंशन का माहौल चल रहा है।

सूत्रों की मानें तो विराट कोहली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ इसी वर्ष शादी करना चाहते थे। इसके लिए विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के आगे शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन अनुष्का ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। अनुष्का शर्मा फिलहाल अपने कैरियर पर फोकस करना चाहती हैं और 2017 से पहले शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं। इसी बात पर दोनों के बीच अनबन हो गई। इसी कारण से दोनों के बीच करीब एक माह से किसी प्रकार की कोई बातचीत भी नहीं हो रही है। इतना ही नहीं जानकारी तो यह भी मिल रही है कि इसी बात के कारण विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को इस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

2Image Source: http://mahanagartimes.net/

इन दोनों के बीच ब्रेकअप की जानकारी इंस्टाग्राम पर ही सबसे पहले पता चली थी। विराट के एक फैन ने इस बात को नोटिस किया था। जिसके बाद दोनों के प्रशंसक उनसे इस सूचना का जबाव मांगने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here