विराट के प्यार को भूल अनुष्का ने सूरज से की सगाई

0
439

अनुष्का और विराट का प्यार वैसे तो जग जाहिर है लेकिन कुछ वक्त से उन दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। वहीं उनके ब्रेकअप की खबरें भी सूर्खियों में छाई रही थी लेकिन जब दोनों एक साथ डिनर करते देखे गए, उसके बाद ही उनकी ब्रेकअप की खबरों पर विराम लग गया। जिसके बाद से लोगों को लगने लगा था कि इन दोनों के प्यार की गाड़ी अब दोबारा पटरी पर आ गयी है। वहीं आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं उस खबर को सुनकर आप क्या विराट भी चौंक जाएंगे।

472799-virat-anushkaImage Source :http://ste.india.com/

दरअसल पटियाला में शाही अंदाज में अनुष्का ने सूरज से सगाई कर ली है। वह अपने सगाई फंक्शन में गोल्डन लंहगा पहने नजर आई। जिसमें वह काफी रॉयल दिखाई दे रही थी। अब आप जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर अनुष्का ने विराट के प्यार को भूल ऐसा क्यों किया। तो ज्यादा सोचिए मत और जान लीजिए कि यह दरअसल रियल में नहीं बल्कि उनकी अगली फिल्म  फिलौरी  की शूटिंग के लिए हुआ है। पंजाब के पटियाला में एक निजी होटल में फिलौरी फिल्म की शूटिंग के लिए एक गेस्टरूम लिया गया था। जिसमें उन्होंने नीली शेरवानी पहने एक्टर सूरज को सगाई की अगूंठी पहनाई।

phillauriImage Source :http://www.plusnews.in/

इस फिल्म में आपको बता दें की पंजाबी कलाकार हॉबी धालीवाल भी नजर आएंगे। पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ के अलावा ‘लाइफ आफ पाई’ के एक्टर सूरज शर्मा भी मुख्य रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एकदम अलग और मनोरंजक है। उम्मीद है की यह दर्शकों को काफी पसंद आएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here