मछली के पेट से निकली एक और जिंदा मछली, लोग चकित

0
370

मछली को एक खाद्य पदार्थ के रूप में काफी खाया जाता है और इसलिए इसका एक बड़ा व्यवसाय भी दुनिया में चल रहा है, पर कई बार कुछ इस प्रकार की मछलियां भी मिल जाती हैं। जिनके बारे में जानकार कोई भी चकित रह जाता है, हालही में एक ऐसी ही मछली मिली है। असल में मछली जब समुद्र के अंदर रहती हैं तो वे कुछ भी खा लेती हैं और कई बार तो कुछ ऐसा खा लेती हैं कि जिसको बाद में देखकर लोग चकित हुए बिना नहीं रहते हैं। आइए अब आपको बताते हैं एक ऐसी ही मछली के बारे में…

Big-Fish1Image Source:

यह घटना न्यूजीलैंड के एक मछुआरे के साथ उस समय घटी जब उसके हाथ में एक बड़ी मछली लगी, इसके बाद में जब उसने इस मछली का पेट चीरा तो वह चकित यह गया, क्योंकि उसके पेट के अंदर एक और मछली निकली और वह भी जिंदा अवस्था में। पेट के अंदर निकली यह जिंदा मछली कोई छोटी मछली नहीं है बल्कि यह 22 किलो की मछली है लोग इस मछली को “टूना” मछली बता रहें हैं। खैर, जो भी हो यह काफी चकित कर देने वाली खबर है और इंटरनेट पर इस मछली का वीडियो काफी देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here