जानिए आखिर क्यों लोगों से डरती थीं ऐश्वर्या राय

0
499

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के चर्चे तो सभी जगह हैं। कहने के लिए वो 43 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी कोई उन्हें देख कर उनकी उम्र का अन्दाजा नहीं लगा सकता है। ऐश्वर्या का जन्म 1 नवंबर 1973 में कर्नाटका के मैंगलूर में हुआ था। यहां हम आपको ऐश्वर्या के बारे में कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिनके बारे में शायद आप अब तक ना जानते हों।

ऐश्वर्या बचपन से ही बहुत खुबसूरत थीं। जिसके कारण वो जब भी घर से बाहर जाती थीं तो हर कोई बस उन्हें ही देखता रहता था। ये सब देख कर कई बार ऐश्वर्या को यह समझ ही नहीं आता था कि आखिर ऐसा क्या हो गया है जो सब लोग उन्हें ही देख रहे हैं। वो तो कई बार ये तक सोचने लगती थीं कि क्या उन्होंने कोई गलती की है, जो सब उन्हें ऐसे देख रहे हैं।

333c4360e1665ab13c2967d39ff9619eImage Source :https://s-media-cache-ak0.pinimg.com/

स्कूल टाइम में जब उनके स्कूल में कोई नाटक होता था तो वह उसमें भी हिस्सा नहीं लेती थीं। कई बार तो उन्हें उनकी टीचर्स ही बोल देती थीं कि वो नाटक में परी का किरदार निभाएं, लेकिन ऐश्वर्या को यह डर लगा रहता था कि अगर वो यह किरदार निभाएंगी तो उनके स्कूल के बाहर लड़कों के झुंड लग जाएंगे।

1Image Source :http://2.bp.blogspot.com/

ऐश्वर्या शुरू से ही पढ़ने में बहुत अच्छी थीं और इसी के कारण वो डॉक्टर बनाना चाहती थीं, लेकिन ऐसा हो ना सका। ऐश्वर्या को उनका पहला मॉडलिंग का ऑफर तब मिला था जब वो नवीं कक्षा में थीं। इसके बाद तो उन्हें कई सारे मॉडलिंग के ऑफर्स आने लगे थे। जिसके बाद उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने के बाद तो मानों ऐश्वर्या का पूरा जीवन ही बदल गया। इसके बाद उन्हें फिल्मों के भी ऑफर आने लगे और उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया। उनकी पहली फिल्म तमिल में थी जिसका नाम इरुवर था।

Video Source :https://www.youtube.com/

1999 में उनके और सलमान के अफेयर की खबरें आने लगीं। जिसके चलते एक बार उन्होंने एक मैगज़ीन को दिए एक इंटरव्यू में यह तक बताया कि जब वो सलमान का फोन नहीं उठातीं तो सलमान उनसे झगड़ा करने लग जाते थे, लेकिन सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी ज्यादा नहीं चली। जिसके बाद 2007 में उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी की। आज वो एक मां, एक पत्नी और एक बहू के रूप में अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here