लव मैरिज के फायदे

0
959

हमारे देश में शादी को काफी महत्व दिया जाता है। हमारी संस्कृति के अनुसार शादी दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन है, लेकिन जब बात लव मैरिज की आती है तब बात कुछ और होती है। लव मैरिज में शादी से पहले लड़का और लड़की को अपने परिवार वालों को मनाने के लिए खूब पापड़ बेलने पड़ते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लव मैरिज करने के भी अपने कई फायदे हैं।

आइए जानते हैं लव मैरिज के कुछ फायदे

शादी के पहले क्‍या होता है?

CoupleMarriageBeach-660x478Image Source :http://www.chatelaine.com/

आपको इस बारे में पूरी जानकारी होती है कि आपके साथी को क्या पसंद है और क्या नहीं। यहां तक कि आपको अपने पार्टनर के किसी पुराने रिश्ते के बारे में भी पूरी जानकारी होती है। इस वजह से लव मैरिज को अच्छा माना जाता है।

शादी का फैसला कैसे लेते हैं जोड़े?

marriage-fingers-hookedImage Source :http://thepoisedlife.com/

जो लोग अपने रिश्ते के लिए काफी सीरियस होते हैं और ज़िन्दगी भर साथ रहना चाहते हैं, वही लोग लव मैरिज करते हैं। इन लोगों को शादी का फैसला लेने के लिए किसी तीसरे इंसान की जरूरत नहीं होती।

शादी वाले दिन कपल्‍स कैसा महसूस करते हैं?

h17featuredImage Source :http://blog.venuelook.com/

लव मैरिज में कपल्स को ऐसा महसूस होता है जैसे कि उन्‍होंने कोई जंग जीती हो। उनके इतने वर्षों की कोशिश मानों सफल हो गई हो। एक समय जो लोग उनकी शादी के खिलाफ थे, आज वही लोग उन्हें आर्शीवाद देते हैं।

कपल्स कैसे शुरूआत करते हैं नई जिंदगी की?

couplestory_650_032415045721Image Source :http://media2.intoday.in/

आप अपने साथी को शादी के पहले से जानते थे, इसलिये आपको उसके साथ आगे कोई परेशानी नहीं होगी। चाहे जितनी भी लड़ाइयां हों, आपका प्‍यार सदा बना रहेगा। चाहे कुछ हो, लेकिन आपका पार्टनर हर समय आपके लिए खड़ा रहेगा।

करियर, बच्‍चे?

istock_000028773910_smallImage Source :https://deidredykes.files.wordpress.com/

लव मैरिज में आप दोनों पहले से ही यह जानते होते हैं कि आपको बच्‍चे कब चाहिए और आपके लिए आपका करियर कितना महत्वपूर्ण है। उसी अनुसार आप पहले से ही फ्यूचर प्लानिंग कर के रखते हैं।

क्या होता है कुछ वर्षों बाद?

Attention35753Image Source :http://im.hunt.in/

शादी के बाद आप दोनों के बीच कई बार लड़ाई-झगड़ा होगा, पर अपने सोलमेट के साथ शादी करने का निर्णय आपको सदा ख़ुशी देगा। आपका प्यार ज़िन्दगी भर आपका साथ देगा, चाहे कोई भी मुश्किल आए आप दोनों साथ मिलकर इसका हल निकाल लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here